-
Advertisement
‘अगर RCB फाइनल नहीं जीती तो पति को तलाक दूंगी’, महिला का पोस्टर आ गया चर्चा में
IPL 2025: आईपीएल 2025 में अब आखिरी 2 मैचों का खेल बाकी है। दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस का जोश देखते ही बनता है। पंजाब किंग्स पर शानदार जीत के बाद आरसीबी फाइनल में पहुंच चुकी है। टीम 9 साल के बाद आईपीएल का फाइनल खेलने वाली है। इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की एक फैन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
इस फैन ने आरसीबी के ना जीतने पर अपने पति को तलाक देने की धमकी दी है। 29 मई 2025 को क्वालिफायर-1 मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले आरसीबी ने अपना आखिरी लीग मैच लखनऊ में खेला था। इस मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद एक महिला फैन ने अनोखा पोस्टर लहराया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। पोस्टर पर लिखा संदेश इतना अनोखा था कि यह तुरंत कैमरों की नजर में आ गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पोस्टर पर लिखा है, ‘अगर आरसीबी फाइनल नहीं जीती, तो मैं अपने पति को तलाक दे दूंगी.’ इस अनोखे और बोल्ड बयान ने क्रिकेट फैंस के बीच हंसी, आश्चर्य और बहस का माहौल बना दिया है।
3 जून को होना है फाइनल
इस महिला फैन के पोस्टर को कुछ लोगों ने गंभीरता से लिया और सवाल उठाया कि क्रिकेट के फैसले को निजी रिश्तों से जोड़ना कहां तक उचित है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ये सीजन अभी तक काफी शानदार रहा है। 3 जून 2025 को टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल में मुकाबले उतरेगी।
पंकज शर्मा
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
