अगर आप भी नाश्ते में परांठे के साथ पीते हैं चाय तो हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान

अगर आप भी नाश्ते में परांठे के साथ पीते हैं चाय तो हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान

- Advertisement -

आज के भागदौड़ से समय में नाश्ता करने के लिए कई लोगों के पास समय नहीं होता। इसी भागमभाग में वे ऐसा कुछ खा लेते हैं जो उनकी सेहत के लिए सही नहीं होता। आम तौर पर घरों में सुबह लोग नाश्ते में परांठा खाना पसंद करते हैं। अगर परांठा खाते हैं तो साथ में चाय भी पीते हैं। लोगों का ये फेवरेट नाश्ता है, इसके पीछे कारण यह भी है कि परांठा खाने से भूख जल्दी नहीं लगेगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय और पराठा एक साथ खाना शरीर के लिए कितना नुकसानदायक होता है? दरअसल चाय और पराठे का एक साथ सेवन करने से आपके लिवर समेत शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा पराठा पचने में ज्यादा समय लेता है और इसकी वजह से आपका पाचन तंत्र भी गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है। टाइम्स औफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चाय और पराठा एक साथ खाने से आपकी हेल्थ को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।


फूड खाने के बाद कम से कम 45 मिनट के बाद ही चाय पिएं

स्टफ्ड पराठे के साथ चाय पीने से ब्लोटिंग और एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चाय या कॉफी के साथ परांठे खाने से आपके पेट में एसिड-बेस बैलेंस को नुकसान पहुंचता है, जिससे एसिडिटी का रिस्क बढ़ जाता है।

पराठा बहुत ज्यादा ऑयली होता है और इसमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा रहती है। रोजाना चाय और पराठा एक साथ खाने से आपके लिवर, पाचन तंत्र और पेट को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इसे लोग जिन्हें पहले से ही लिवर से जुड़ी कोई गंभीर समस्या है उन्हें चाय के साथ पराठा कभी नही खाना चाहिए।

एक अध्ययन के अनुसार, चाय में मौजूद फेनोलिक रसायन पेट की परत में आयरन-कॉम्प्लेक्स के निर्माण को उत्तेजित करते हैं, जिससे आयरन के अवशोषण को रोका जा सकता है। इसलिए खाने के साथ चाय बिल्कुल नहीं पीनी चाहिए। खासकर उन लोगों को चाय के साथ पराठा नहीं खाना चाहिए, जिन्हें आयरन की कमी के कारण एनीमिया है।

अगर आपको चाय बेहद पसंद तो आप इसे पीते समय कुछ बातों का ध्यान रखे सकते हैं। कोई भी फूड खाने के बाद कम से कम 45 मिनट के बाद ही चाय पिएं। नाश्ते या दोपहर के भोजन के एक घंटे बाद चाय पी जा सकती है। इसके अलावा, शाम को कुछ स्नैक्स खाते हुए भी चाय को पिया जा सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में चाय के साथ पराठा खाने से आपको कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। चाय और पराठे में मौजूद फैट और ऑयल आपके शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ाने का काम कर सकते हैं। हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में चाय के साथ पराठा खाना नुकसानदायक होता है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

- Advertisement -

Tags: | harmfull for your health | Health | breakfast | drink tea with parantha
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है