हिमाचल: अवैध खनन रोकने गए वन रक्षक पर डंडे लेकर टूट पड़े माफिया; मामला दर्ज

सिरमौर में डंडे और पत्थर लेकर दौड़े माफिया, वन रक्षक ने भाग कर बचाई जान

हिमाचल: अवैध खनन रोकने गए वन रक्षक पर डंडे लेकर टूट पड़े माफिया; मामला दर्ज

- Advertisement -

नाहन। हिमाचल में खनन माफिया (Mining Mafia) के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब यह सरकारी अधिकारियों पर भी हमला (Attack) करने लगे हैं। ताजा मामला सिरमौर (Sirmaur) जिला से सामने आया है। यहां यमुना नदी में अवैध खनन कर रहे लोगों ने वन रक्षक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान माफिया ने वन रक्षक पर डंडों और पत्थरों से हमला किया। वन रक्षक ने इसकी शिकायत अपने उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद पुलिस ने आधा दर्जन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।


यह भी पढ़ें: हिमाचल: आधी रात को ब्यास का सीना छलनी कर रहे दो JCB, तीन टिप्पर पकड़े, पांच गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब (Paonta Sahib) में वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। दो दिन पहले वन विभाग ने अवैध खनन के मामले में पांच ट्रैक्टर संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद से वन विभाग (Forest Department) के कर्मचारी खनन माफिया के निशाने पर हैं। मंगलवार सुबह वन विभाग के वन रक्षक दीपराम शर्मा रामपुर वैली में गश्त कर पर था। इसी दौरान उन्होंने यमुना नदी में कुछ ट्रैक्टर अवैध खनन करते पाए गए। जब वन रक्षक (Forest Guard) दीपराम शर्मा अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने मौके पर पहुंचे तो खनन गतिविधियों में लगे हुए लोगों ने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया।

इस दौरान करीब एक दर्जन लोग हाथ में डंडे और पत्थर लेकर वन रक्षक पर हमला करने के लिए दौड़े। इसके साथ ही उन्होंने वन रक्षक के साथ गाली गलौज भी की। वन रक्षक ने किसी तरह से मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। जिसके बाद इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। वन विभाग ने करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

- Advertisement -

Tags: | Mining Mafia | forest department | illegal mining | Attack | Sirmaur | FIR | Himachal News | latest news | forest guard | Yamuna River
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है