हिमाचल: वन मंत्री के क्षेत्र में सैंकड़ों पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, फॉरेस्ट गार्ड और वर्कर सस्पेंड

मुख्य अरण्यपाल वन विभाग धर्मशाला ने की कार्रवाई रिटायर डिप्टी रेंजर के खिलाफ भी होगी कार्रवाई

हिमाचल: वन मंत्री के क्षेत्र में सैंकड़ों पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, फॉरेस्ट गार्ड और वर्कर सस्पेंड

- Advertisement -

जवाली। हिमाचल के वन मंत्री राकेश पठानिया के विधानसभा क्षेत्र में सैंकड़ों पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई गई है। मामला ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की सरहद और वनमंत्री राकेश पठानिया की विधानसभा क्षेत्र के मिंझग्रा बीट से सामने आया है। वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य अरण्यपाल वन विभाग धर्मशाला डीआर कौशल ने कार्रवाई करते हुए बीट के गार्ड सिकंदर कुमार व फॉरेस्ट वर्कर सुरिंदर कुमार को सस्पेंड कर दिया है। वहीं इस बीट के डिप्टी रेंजर के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही है। बता दें कि मुख्य अरण्यपाल वन विभाग धर्मशाला ने वनों के अवैध कटान पर कड़ी कार्रवाई की मुहिम छेड़ रखी है तथा जहां-जहां से अवैध कटान की शिकायत मिल रही हैं, वहां स्वयं जाकर जांच कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें:हिमाचल के जंगलों में अवैध कटान जारी, देवदार के 31 पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

मुख्य अरण्यपाल वन विभाग धर्मशाला (Forest Department Dharamshala) डीआर कौशल ने मिंझग्रां बीट में खैर के पेड़ों पर अवैध तरीके से कुल्हाड़ी चलने की शिकायत पर विभागीय 25 कर्मियों की टीम के साथ स्वयं आकर मौका देखा तो पाया गया कि काफी ज्यादा पेड़ों को काटा गया है। मौका देखने के बाद मुख्य अरण्यपाल वन विभाग धर्मशाला डीआर कौशल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीट के गार्ड सिकंदर कुमार व फारेस्ट वर्कर सुरिंदर कुमार को सस्पेंड कर दिया है। वहीं इस बीट के डिप्टी रेंजर के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही है। हालांकि डिप्टी रेंजर 31 मार्च, 2022 को सेवानिवृत हो गए हैं।

वन विभाग धर्मशाला के मुख्य अरण्यपाल डीआर कौशल ने कहा कि हमें मिंझग्रां बीट में अवैध कटान की शिकायत मिली थी जिस पर मैंने स्वयं विभागीय कर्मियों को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे तथा पाया कि काफी ज्यादा अवैध कटान हुआ है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई करते हुए फॉरेस्ट गार्ड सिकंदर व फारेस्ट वर्कर सुरिंदर कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है तथा 31 मार्च को रिटायर हुए डिप्टी रेंजर के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से काटे गए पेड़ों की अभी तक गिनती नहीं हो पाई है। टीम गिनती कर रही है। उन्होंने कहा कि इसमें संलिप्त अन्य लोगों को भी बख्शा नहीं जाएगा।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

- Advertisement -

Tags: | forest guard | Jawali | forest department | illegal tree cutting | Suspended | Forest Worker | Kangra | Dharamshala | Rakesh Pathania | Himachal News | latest news
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है