-
Advertisement
#HPSSC: कंडक्टर पोस्ट कोड 762 को आवेदन करने वाले अभ्यर्थी पढ़ें यह खबर
हमीरपुर। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से कंडक्टर (Conductor) पोस्ट कोड 762 की लिखित छंटनी परीक्षा 18 अक्टूबर सुबह के सत्र में आयोजित की जा रही है। भर्ती एवं पदोन्नति नियमों और विज्ञापन के अनुसार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन/ यूनिवर्सिटी से दस जमा दो या समकक्ष परीक्षा पास की हो। 6 फरवरी 2020 तक या उससे पहले सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैद्य कंडक्टर लाइसेंस होना अनिवार्य है। आयु 1 जनवरी 2019 को 18 से 45 वर्ष तथा एससी (SC) और एसटी व ओबीसी (OBC) के उम्मीदवारों को नियमानुसार पांच वर्ष की छूट का प्रावधान है।
यह भी पढ़ें: Mandi में भड़क गए HRTC के चालक, बोले-अड्डा इंचार्ज को बदलो या हमें
जिन उम्मीदवारों ने ऑनलाइन (Online) आवेदन प्रणाली के माध्यम से उपरोक्त पद के लिए आवेदन किया है। दावा की गई श्रेणियों व उप क्षेणियों के अनुसार शुल्क का भुगतान किया है। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के समय व विज्ञापन में वर्णित पात्रता मानदंड के अनुसार पद के लिए पूरी तरह से योग्य है, उन्हें लिखित परीक्षा के लिए अस्थाई रूप से पात्र मान लिया गया है। यदि कोई उम्मीदवार जो पद की आवश्यक योग्यता को पूर्ण नहीं करता है और यहां तक की रोल नंबर भी उसके पक्ष में ऑनलाइन जारी कर दिया गया है तो ऐसे उम्मीदवार को लिखित परीक्षा में उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है। यदि कोई अपात्र उम्मीदवार परीक्षा में बैठ जाता है तो उसकी पात्रता के रद्द होने का जिम्मेदार वह स्वयं होगा। उसकी पात्रता आयोग की अधिकृत शक्त्यिों के अनुसार अस्वीकृत कर दी जाएगी। यह जानकारी आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने दी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



