-
Advertisement
Live: हिमाचल में फर्जी तरीके से युवती को लगा दी Corona Vaccine-गड़बड़ा गया मामला
बिलासपुर। कोरोनाकाल में सरकार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है पर सीएमओ बिलासपुर कार्यालय ( CMO Bilaspur Office) में हेल्थ सुपरवाइजर के पद पर तैनात एक कर्मचारी ने युवती को फर्जी तरीके से कोविड वैक्सीन( Covid vaccine)लगा दी। हेल्थ सुपरवाइजर( Health supervisor) के इस कारनामें के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। इतना ही नहीं इस कर्मचारी ने 44 साल से कम उम्र की युवती का फर्जी रजिस्ट्रेशन ( Fake registration) करवाकर चंगर सेक्टर स्थित कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में टीकाकरण करवा दिया। बताया जा रहा है कि जिस फार्म के आधार पर यह वैक्सीन लगाई गई, उस पर मेडिकल स्टोर की ही स्टैंप लगाई गई है, जबकि कैमिस्ट वर्कर को वैक्सीन लगाने के लिए ड्रग इंस्पेक्टर की मोहर आवश्यक थी।
यह भी पढ़ें: Himachal : टांडा में कोरोना मरीज की मौत, परिजन बोले-गुमराह करता रहा अस्पताल प्रशासन
हैरान करने वाली बात यह है कि 22 वर्षीय युवती जिसे वैक्सीन लगाई गई है वो ना तो फ्रंट लाइन वर्कर( Front line worker) है और न ही किसी मेडिकल शॉप पर काम करती है। ऐसे में बिलासपुर सीएमओ कार्यालय( Bilaspur CMO Office) में तैनात उक्त कर्मचारी ने नियमों को ताक पर रखकर फर्जी तरीके से वैक्सीन लगवा दी। उधर डीसी बिलासपुर रोहित जम्वाल ने बताया कि यह मामला ध्यान में आया है। एमओएच डॉ. परविंद्र सिंह को इस संदर्भ में जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है और जल्द से जल्द रिपोर्ट मांगी गई है, संलिप्त पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। स्लॉट जल्द फुल होने के कारण अभी तक 18 से 44 वर्ष तक के लोगों को टीकाकरण के लिए काफी मशक्कत करने पड़ रही है। यहीं काण है कि इस आयुवर्ग के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए काफी जद्दोदहद करना पड़ रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा ही गलत तरीके से वैक्सीनेशन करवाना अपने आप में एक बड़ा सवाल पैदा कर रहा है ।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel


