-
Advertisement
#HP_Corona: आज 830 मामले और 490 ठीक- एक्टिव केस आठ हजार पार
Last Updated on November 28, 2020 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल (Himachal) में कोरोना (Corona) के 830 मामले सामने आए हैं। वहीं 490 ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज 13 लोगों की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 38327 पहुंच गया है। अभी 8205 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 29483 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 602 पहंच गया है।
यह भी पढ़ें: #Corona को मात देकर लौटे DC Shimla ने शहर का किया औचक निरीक्षण, काटे चालान
किस जिला में कितने मामले और कितने हुए ठीक
शिमला में 202, मंडी (Mandi) में 150, कांगड़ा में 106, सोलन (Solan) में 81, कुल्लू में 73, बिलासपुर में 52, हमीरपुर में 49, ऊना में 33, किन्नौर में 31, चंबा में 29, लाहुल स्पीति व सिरमौर में 12-12 मामले आए हैं। शिमला के 122, कुल्लू (Kullu) के 106, मंडी के 101, कांगड़ा के 71, किन्नौर व चंबा के 21-21, बिलासपुर व हमीरपुर के 14-14, लाहुल स्पीति के पांच व सिरमौर के तीन ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: #Mandi: करसोग में 12 पुलिस कर्मी निकले Corona संक्रमित, #PoliceStation सील
शिमला में सात कोरोना पॉजिटिव की जान गई
हिमाचल में आज कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 13 रहा है। इसमें शिमला में सात, कांगड़ा (Kangra) में दो, हमीरपुर, लाहुल स्पीति, किन्नौर व सोलन में एक-एक की जान गई है। इसमें 9 पुरुषों व चार महिलाओं की जान गई है। शिमला में 50, 71, 62 वर्षीय महिला, 74, 61, 46 व 52 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। कांगड़ा में 30 व 70 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई है। किन्नौर में 88 वर्षीय महिला, सोलन में 52 साल के व्यक्ति व हमीरपुर में 30 व लाहुल स्पीति में 77 साल के व्यक्ति की जान गई है।
हिमाचल में आज कोरोना के 6332 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 4763 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 981 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 588 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 87 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है। प्रदेश में अब तक पांच लाख 15 हजार 434 कोरोना सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 4 लाख 76 हजार 039 नेगेटिव रहे हैं। 38327 ही पॉजिटिव आए हैं। अभी 1068 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group