-
Advertisement
घर के बाहर जोर से हुआ धमाका-बाहर जाकर देखा तो मकान मालिक के उड़ गए होश
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्थित चंडीगढ़- मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग (National Highway) पर डडवाल में सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के साथ लगते मकान पर जा गिरा। हालांकि, इस घटना में परिजन बाल बाल बच गए लेकिन मकान का काफी नुकसान हुआ है। मकान के पास खड़ी बाइक इसकी चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई है। ट्रक बरमाना से कीरतपुर जा रहा था। घटना की सूचना पुलिस थाना स्वारघाट (Swarghat) को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ेः हिमाचल के इस शहर में Corona से मौत होने पर व्यापार मंडल ने उठाया लकड़ी का जिम्मा

मकान मालिक दीवाना राम (Deewana Ram) पुत्र सोनू राम ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे एक धमाका हुआ जब उठ कर देखा तो लेंटर पर एक ट्रक गिरा मिला। धमाके की आवाज से सभी परिजन घर से बाहर निकल गए। गौरतलब हो कि इस स्थान पर पहले भी एक गाड़ी गिरी थी तब यह मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। दीवाना राम ने बताया कि अगर लोक निर्माण विभाग इस मोड़ पर पैरापिट लगा देता तो शायद आज यह घटना नहीं घटती। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि दुर्घटना स्थल पर विभाग को पैरापिट लगाने के निर्देश दे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


