-
Advertisement
इतनी पड़ रही ठंड की वो खड़े-खड़े ही जम गया, वीडियो देखकर ठिठुरने लगेंगे आप
पहाड़ में रहने वाले भी इस मर्तबा ठंड-ठंड कहते सुनाई पड़ रहे हैं। ठंड है ही इतनी कि जमा देने वाली लगती है। बारिश होने का नाम नहीं ले रही, शुष्क ठंड हड्डियों का मानो तेल निकाल रही हो। इसी से जुड़ा हम एक वीडियो लेकर आए हैं। जिसे देखकर आप स्वयं ठिठुरने लगेंगे। क्या कभी आपको सर्दियों में ऐसा महसूस हुआ है कि हाथ-पैर जम (Freeze) गए हों, या फिर ऐसी कंपकंपी हुई हो कि हाथ में चाय का प्याला भी हिलने लगा हो, अगर ऐसा नहीं हुआ है तो इसे
देखने के बाद जरूर आप कांपने लगेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो सामने आया है।
ये भी पढ़ें-ये अफ्रीकन डांसर नोरा फतेही को दे गया टक्कर, दिखाए ऐसे जबरदस्त मूव्स
View this post on Instagram
आज जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं, जोकि कजाकिस्तान (Kazakhstan) का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि वहां माइनस 56 डिग्री तापमान (Temperature) है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हिरण कैसे चलते-चलते जम जाता है। इस वीडियो में आपको सड़क किनारे एक हिरण खड़ा दिखाई देगा। कहा जा रहा है कि यह हिरण बर्फबारी और ठंड के कारण खड़े-खड़े जम गया, लेकिन कुछ ही देर में कुछ लोग उसके पास जाते हैं, जिसके बाद हिरण दौड़ता दिखाई देता है। चंद ही सैकेंड के बाद वह रुक जाता है और फिर से एक ही पोजिशन में खड़ा हो जाता है। वीडियो में हिरण (Deer) के मुंह और शरीर पर बर्फ जमी हुई दिखाई दे रही है। जब हिरण भाग कर दोबारा जम जाता है तो एक स्थानीय व्यक्ति उसे पकड़ लेता है और उसके शरीर से जमी हुई बर्फ को निकालता है। लेकिन वीडियो को देखते ही कंपकंपी छूटने लगती है।
