-
Advertisement
कुटलैहड़ में इन लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ, विक्कू ने बीजेपी पर साधा निशाना
Last Updated on July 2, 2021 by Sintu Kumar
ऊना। बीजेपी की रीति और नीति से तंग आकर कईयों ने कांग्रेस का दामन थामा है। यह बात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुटलैहड़ (kutlehar) विवेक शर्मा कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा (kutlehar Assembly) क्षेत्र के सुरेश कुमार, शशि, जसवंत सिंह, हजारी लाल, गुरदयाल सिंह, विजय कुमार, अंकित शर्मा आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। विवेक शर्मा (Vivek Sharma) की मौजूदगी में बौल में प्रेस वार्ता कर उपरोक्तों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष (Block Congress President) विवेक शर्मा ने कहा कि 73 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की मजबूत नीतियां ही कांग्रेस पार्टी की सरकार प्रदेश में लाने में कामयाब होंगे।
यह भी पढ़ें: बिलासपुर में महंगाई के खिलाफ Congress का प्रदर्शन, आक्रोश रैली भी निकाली
विक्कू ने कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी ने विकास के नाम पर वोट मांगे। मगर पार्टी ने अब तक सिर्फ जनता का शोषण ही किया है। आजादी के 73 वर्षों के बाद भी कुटलैहड़ में मूलभूत सुविधाओं से लोग वंचित हैं। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है, स्कूलों में मास्टर नहीं है। कोरोना काल में जनता को दी गई स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खुल चुकी है। विवेक शर्मा ने कांग्रेस (Congress) में शामिल हुए साथियों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।
विवेक शर्मा ने कहा कि अभी हाल ही में जलशक्ति विभाग में पंप ऑपरेटर की नियुक्तियां की गई हैं, लेकिन उन्हें एक मनरेगा के मजदूर की बराबरी का भी मानदेय नहीं दिया जाता है। सरकार ने इन्हें नौकरी तो दी लेकिन दूसरी तरफ इन्हें सरकारी सुविधाओं से भी वंचित कर दिया। विक्कू ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि या तो इन पंप ऑप्रेटरों का मानदेय बढ़ाया जाए या फिर सरकार द्वारा आम आदमी को दी जाने वाली सुविधाओं का फायदा भी इन्हें दिया जाए। जिससे ये लोग भी अपना और अपने परिवारों का जीवनयापन अच्छे तरीके से कर सके। इस मौके पर स्पोर्टस सेल के ब्लॉक अध्यक्ष गुरदीप गोगी, पंचायती राज अध्यक्ष ओम प्रकाश, सचिव सुरेश दत्त, राजीव शर्मा, अजय कुमार, अंकित और पंकज समेत अन्य उपस्थित रहे।