-
Advertisement
ये है अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस देश की पहली रैपिड रेल, वाई-फाई के साथ सभी सीट पर चार्जिंग सॉकेट
Last Updated on February 24, 2023 by sintu kumar
देश की पहली रैपिड रेल (India First Rapid Rail) उत्तर प्रदेश को अपनी सेवा देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अगले माह यानी मार्च से दुहाई तक चलने वाली रैपिड रेल की पहली झलक भी सामने आ गई है। रैपिड रेल की पहली झलक देखकर शानदार और आरामदायक सफर का अंदाजा लगाया जा सकता है। रैपिड रेल में मेट्रो से ज्यादा सुविधाएं दी गई हैं। रैपिड रेल के स्टेशन पर पहुंचने के बाद स्वयं सभी दरवाजे नहीं खुलेंगे। यात्री (Passengers) बटन दबाकर गेट खोलेंगे। निकलने के लिए भी बटन दबाकर गेट खोलना होगा। बेवजह कोच के गेट ना खुलने से एसी की ठंडक बनी रहेगी।
शुरू में छह कोच की रैपिड रेल होगी
रैपिड रेल का जब तक गेट सही से नहीं बंद होता, तब तक ट्रेन नहीं चलेगी। शुरू में छह कोच की रैपिड रेल होगी, इसमें एक प्रीमियम कोच, एक महिला और चार जनरल कोच होंगे। बाद में तीन और कोच बढ़ाए जा सकते हैं। दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रेल (Rapid Rail from Delhi to Meerut) के सभी 25 स्टेशनों को पर्यावरण के अनुकूल बनाया गया है। स्टेशनों की छत पर लगे सोलर पैनल से बिजली पैदा होगी। वर्षा जल संचयन संयंत्र से पानी की बचत होगी। सुरक्षा के लिहाज से प्लेटफार्म स्क्रीन डोर्स लगाए गए हैं, जिससे कोई रेल की पटरी पर ना गिरे। मार्च से साहिबाबाद से दुहाई तक रैपिड ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा।
छह कोच के रैपिड रेल में एक कोच प्रीमियम
छह कोच के रैपिड रेल में एक कोच प्रीमियम है। इसमें 58 सीटें हैं, एक महिला आरक्षित है, वहीं 4 कोच सामान्य हैं, इनमें 72 सीटें हैं। प्रीमियम कोच के सीट का रंग नीला और सामान्य कोच का रंग लाल है।रेल में वाई-फाई (Wi-Fi) के साथ सभी सीट पर चार्जिंग सॉकेट (Charging Sockets on all Seats) की सुविधा भी दी गई है। देश की पहली रैपिड रेल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। दुहाई यार्ड (Duhai Yard) में 13 रैपिड ट्रेनों को पार्क करने का इंतजाम किया गया है। पहले चरण में यही 13 रैपिड रेल चलाई जाएंगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…