-
Advertisement
भारत ने पाकिस्तान को दिया एक और झटका, पड़ोसी देश से आयात-निर्यात सब बंद
India-Pakistan: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। भारत की ओर से अब कूटनीति के साथ-साथ आर्थिक और व्यापारिक मोर्चे पर भी पाकिस्तान के खिलाफ कदम उठाए जा रहे हैं। इसी बीच भारत ने पाकिस्तान पर एक और स्ट्राइक करते हुए कारोबार को पूरी तरह से बंद कर दिया है। भारत सरकार ने पाकिस्तान से आने वाले सभी प्रकार के सामानों के सीधे या किसी भी तरह से आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से 2 मई को जारी अधिसूचना के अनुसार, यह निर्णय Foreign Trade Policy – FTP 2023 में संशोधन कर लिया गया है। इस रोक के तहत अब पाकिस्तान से आने वाले किसी भी उत्पाद चाहे वह सीधे आयात हो या किसी तीसरे देश के जरिए परोक्ष रूप से हो इन सभी आयातों पर पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध विदेश व्यापार नीति 2023 में नए प्रावधान के रूप में जोड़ा गया है।
आयात या ट्रांजिट तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित
विदेश व्यापार महानिदेशालय ने इस अधिसूचना में स्पष्ट किया कि यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में लिया गया है। FTP में जोड़ा गया नया खंड पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध के अंतर्गत कहा गया है। पाकिस्तान से उत्पन्न या वहां से निर्यात किए गए सभी प्रकार के माल, चाहे वे स्वतंत्र रूप से आयात करने योग्य हों या किसी अन्य नियम के तहत अनुमत हों, उनका प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से आयात या ट्रांजिट तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाता है, जब तक कि कोई अगला आदेश जारी न किया जाए। इस प्रतिबंध में कोई भी छूट केवल भारत सरकार की विशेष स्वीकृति के बाद ही दी जाएगी।
पंकज शर्मा

