-
Advertisement
ऐसे होगी कोरोना की विदाई, ये मजेदार वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
कोरोना वायरस (Coronavirus) ने एक बार फिर लोगों को परेशान करके रख दिया है। पिछला साल भी इसी परेशानी में गुजरा और अब एक बार फिर वही हाल हो गए हैं। ऐसे समय में लोग फिर से अब यही दुआ कर रहे हैं जल्द से जल्द ये सब खत्म हो और सब पहले की तरह नॉमर्ल तरीके से जी सकें। इसी बीच कुछ लोग ऐसे गंभीर समय में लोगों को हंसाने का मौका नहीं छोड़ रहे। एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) हो रहा है।
ये भी पढ़ेःकटोरे को बॉय-बॉय-भिखारी भी हुए Digital-ऐसे करें कैशलेस पेमेंट
https://twitter.com/rupin1992/status/1386192267925282824
आईपीएस ऑफिसर रुपिन शर्मा (IPS Officer Rupin Sharma) ने ये मजेदार वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के बाद विदाई में बेटी बार-बार रोती है और लौटकर फिर पिता से लिपट जाती है। कई बार ऐसा होने के बाद जब आखिर में बेटी फिर रोने लगी और वापस लौटी तो पिता ने चप्पल उठा ली और उसे विदा होने का कहने लगा। वीडियो पुराना है लेकिन आईपीएस ने इसको शेयर करते हुए मजेदार रिएक्शन दिया है।
ये भी पढ़ेः कैशलेस में चीन इतना आगे कि भिखारी भी ले रहे क्यूआर कोड के जरिये भीख
https://twitter.com/rajansinghchau/status/1386641950988660737
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘अगर नहीं गया तो … कोरोना की विदाई भी ऐसी ही होगी। आखिरकार, कोरोना की विदाई सेरेमनी का एडवान्स वर्जन।’ वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
https://twitter.com/SazitKhan3/status/1386610089201573888
