-
Advertisement
रामपुर में ITBP के Jawan ने खुद को मारी गोली, शिमला किया रेफर
शिमला। जिला शिमला के तहत ज्यूरी में आईटीबीपी (ITBP) के एक जवान (Jawan) ने आज सुबह अपनी राइफल से खुद को गोली मार दी। जवान को घायल अवस्था (Injured) में पहले रामपुरअस्पताल लाया गया जहां से उसे शिमला (Shimla) रेफर कर दिया है। इस संबंध में पुलिस (Police) मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार आईटीबीपी की 43वीं बटालियन ज्यूरी में तैनात सचिन यादव ने सुबह पांच बजे खुद को गोली मार दी। जब दूसरे जवानों ने गोली की आवाज सुनी तो सचिन खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था।
यह भी पढ़ें: BSF जवान ने की अधिकारी और साथी जवान की गोली मारकर हत्या; फिर कर दिया सरेंडर
साथी जवानों ने गंभीर अवस्था में सचिन यादव को महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर रामपुर बुशहर लाया। जहां प्राथमिक इलाज देने के बाद उसे शिमला रेफर कर दिया गया है। हालांकि जवान ने गन से दो राउंड गोली खुद मारी या गलती से लगी, ये साफ नहीं हो पाया है। प्रथम द्रष्टया जवान द्वारा खुद को गोली से उड़ाने का मामला लग रहा है। बताया जा रहा है कि इस जवान ने हाल ही में क्वारंटाइन पीरियड (Quarantine period) पूरा किया था और मेन गेट पर ड्यूटी कर रहा था। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है कि जवान ने गोली खुल चलाई या फिर गलती से चली इस बात की जांच की जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whatsapp Group


