-
Advertisement
सीएम जयराम ने रामपुर में याद किए वीरभद्र सिंह, बागवानी मंत्री के बयान पर कही ये बात
रामपुर बुशहर। सीएम जयराम ठाकुर गुरुवार को स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के गृह क्षेत्र रामपुर (Rampur) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रामपुर क्षेत्र को करोड़ों रुपये की सौगातें दीं। जयराम ठाकुर ने 81 करोड़ रुपये की लागत से 18 विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। इस दौरान बीजेपी मंडल रामपुर द्वारा रखी गई मांगों में से अधिकतर को पूरा किया। इसी बीच सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) मंच से स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को याद करना नहीं भूले। उन्होंने वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके मन में पूर्व सीएम के लिए हमेशा से विशेष आदर रहा है और वीरभद्र सिंह के दिल में भी उनके प्रति विशेष प्रेमभाव था। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक विचारधाराएं होने के बावजूद वे एक-दूसरे का सम्मान करते थे।
यह भी पढ़ें:महेंद्र सिंह को ना तो बागवानी कोई समझ है और ना ही उनके हितैषीः राठौर

इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने सेब के गिरते दामों के बीच बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह (Horticulture Minister Mahendra Singh) की अजीबोगरीब क्रेट में सेब बेचने की सलाह पर कहा कि उन्होंने अपने हिसाब से हालात और परिस्थितियों को देखते हुए यह बात कही है। उन्होंने कहा कि बागवानों को राहत देने के लिए सरकार रास्ता तलाश रही है। बागवानों को लाभ देने के लिए सरकार सीए स्टोर के निर्माण पर भी बल दे रही है। ठियोग की पराला मंडी में सीए स्टोर का शिलान्यास किया गया है। यह अगले सीजन तक बनकर तैयार हो जाएगा और बागवानों को इसका लाभ मिलेगा। सीएम जयराम ने सेब मंडियों में आई गिरावट को लेकर चिंता जताई और कहा कि सेब के अच्छे माल की मार्केट अभी भी कायम है।
यह भी पढ़ें:कैमरे के सामने सेब को लेकर बागवान मंत्री महेंद्र सिंह ने दिया ये ज्ञान

सीएम जय राम ठाकुर ने आज जिला शिमला (Shimla) के रामपुर लवी मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए ननखड़ी में लोक निर्माण विभाग मंडल व खोलीघाट में लोक निर्माण विभाग का उप-मण्डल खोलने, ननखड़ी में अग्निशमन उप-केन्द्र खोलने तथा खनेरी अस्पताल में नए आधुनिक एक्स-रे संयंत्र प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय उच्च पाठशाला सनारसा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने और रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़कों के निर्माण तथा रख-रखाव के लिए 60 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होंने रामपुर (Rampur) के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने, रामपुर के प्रवेश स्थान पर भगवान परशुराम द्वार के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देनेए क्षेत्र की चार नई सृजित पंचायतों में पंचायत घरों के निर्माण के लिए 11-11 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने समारोह में शामिल महिला मण्डलों को 15000-15000 रुपये देने की घोषणा भी की।
जयराम ठाकुर ने भीमाकाली मंदिर में टेका माथा
सीएम जय राम ठाकुर ने सराहन में भीमाकाली माता के दरबार में माथा टेका। जय राम रामपुर दौरे के बाद हेलीकॉप्टर से सराहन पहुंचे और भीमाकाली माता के मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर और सुरेश कश्यप ने भी माता के मंदिर में पूजा की। सराहन पंचायत ने सीएम जय राम और उनके साथ आए मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


