-
Advertisement
जयराम सरकार ने 17 IFS और HPFS बदले, कौन कहां भेजा- जानिए
शिमला। जयराम सरकार (Jai Ram Govt) ने 10 आईएफएस (IFS) और 7 एचपीएफएस (HPFS) के तबादले किए हैं। वहीं एक आईएफएस को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इस बावत अतिरिक्त मुख्य सचिव फॉरेस्ट संजय गुप्ता ने आदेश जारी कर दिए हैं। सीएफ (टी) सोलन एचके सरवता (H.K Sarwata) को निदेशक एफटीआई सुंदरनगर लगाया गया है। निदेशक साउथ शिमला एचपीएसएफडीसी K.Thirumal अब ईडी आईडीपी सोलन होंगे। ईडी आईडीपी सोलन एके चौहान को सीएफ (टी) CF (T) सोलन लगाया गया है। डीएफओ नूरपुर बासु कौशल अब डीसीएफ (वर्किंग प्लान) पालमपुर होंगे। डीसीएफ बिलासपुर सरोज भाई पटेल को डीसीएफ (एफपीएंडएफसी) बिलासपुर अगेस्ट वेकेंट पोस्ट ऑफ सीएफ (एफपीएंडएफसी) CF(FP&FC) बिलासपुर लगाया गया है। निदेशक एफटीआई चायल टी वेंकटेशन अब डिप्टी डायरेक्टर आईडीपी सोलन का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। डीएफओ कोटगढ़ विकल्प यादव को डीसीएफ नूरपुर लगाया गया है। डीसीएफ चौपाल अवनी भूषण राय अब डीसीएफ बिलासपुर होंगे। Vasu Deogar डीसीएफ करसोग, Reginald Royston डीसीएफ लाहुल व अंकित कुमार डीसीएफ चौपाल होंगे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में 11 IFS और HFS के तबादले, कौन कहां भेजा- जानिए
जारी आदेशों में डीएफओ (DFO) करसोग राजकुमार अब डीएफओ कोटगढ़ होंगे। डीएम फॉरेस्ट कॉरपोरेशन रामपुर में अंडर पोस्टिंग कृष्ण भाग नेगी को डीएफओ आनी लगाया है। डीएफओ आनी चंद्र भूषण को डीएफओ हेडक्वार्टर ऑफिस ऑफ सीसीएफ रामपुर लगाया है। डीएफओ लाहुल दिनेश शर्मा अब डीएम एचएसडी नूरपुर होंगे। डीएम एचएसडी नूरपुर मदन लाल शर्मा को डीएम एफडब्ल्यूडी रामपुर लगाया गया है। डिप्टी डायरेक्टर आईडीपी (IDP) प्रोजेक्ट सोलन डा रेणू सैजल को एसीएफ पीएंडएल हेड क्वार्टर शिमला अगेस्ट वेकेंट पोस्ट ऑफ डीसीएफ पीएंडएल लगाया गया है। एसीएफ हमीरपुर नागेंद्र गुलेरिया अब एसीएफ देहरा होंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

