-
Advertisement
Jairam Thakur | Municipal Corporation Result | Sudhir Sharma |
हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन के चुनाव परिणाम लगभग स्पष्ट हो गए है। मंडी नगर निगम में बीजेपी ने 14 में से 12 सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की, जबकि अन्य निगमों में भी नतीजे सामने आए। मंडी में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार को आईना दिखाने का काम किया है। इसी तरह धर्मशाला में बीजेपी विधायक सुधीर शर्मा ने एक-एक कर कांग्रेसी लैटा दिए है। यानी धर्मशाला में सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी थी,पर सुधीर शर्मा ने अपना जलवा बरकरार रखा है। धर्मशाला के 17 वार्डों में बीजेपी के 11 , कांग्रेस के 5 और एक आजाद प्रत्याशी जीता।

