-
Advertisement
पूर्व सीएम जयराम ने कुल्लू रैली की तैयारियों की समीक्षा की
Last Updated on June 8, 2023 by sintu kumar
मंडी। आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए राज्य बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ महारैली का आयोजन करेगी। 12 जून को कांगड़ा और 14 जून को मंडी लोकसभा क्षेत्र में रैलियां होंगी। मंडी क्षेत्र की रैली कुल्लू के ढालपुर मैदान में होनी है। शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मण्डी में सभी भाजपा विधायकों और पदाधिकारियों के साथ कुल्लू की प्रस्तावित रैली की तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने इस मौके पर मण्डल स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से तैयारियों की फीडबैक लिया और रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पुरजोर मेहनत करने की अपील की। उन्होंने मण्डी जिले के सभी विधायकों के साथ बैठक करके अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बूथ स्तर पर रैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या विस्तृत विवरण लिया। 14 को कुल्लू में प्रस्तावित रैली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भाग लेंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर पार्टी सम्पर्क से समर्थन अभियान चला रही है। इसमें भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनहितकारी योजनाओं के बारे लोगों को बता रहे हैं।
यह भी पढ़े:कुल्लू से लोकसभा चुनावों का शंखनाद करेंगे जोपी नड्डा, 14 को रथ मैदान में होगी जनसभा