-
Advertisement
जयराम ठाकुर बोले: जनविरोधी सरकार के रूप में जानी जाएगी सुक्खू सरकार
Last Updated on February 28, 2023 by sintu kumar
पंकज नरयाल, धर्मशाला। हिमाचल में कांग्रेस सरकार (Himachal Congress Govt) का 3 महीने का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इन 3 महीनों में जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी का ग्राफ तेजी के साथ नीचे गिरा है। शायद ही आज दिन तक हिमाचल प्रदेश में किसी सरकार की लोकप्रियता का ग्राफ इतनी तेजी से गिरा हो। यह बात मंगलवार को पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Former CM and Leader of Opposition Jairam Thakur)ने कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार को जनविरोधी सरकार के रूप में जाना जाएगा।
3 महीनों के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार का तेजी से गिरा ग्राफ
जयराम ठाकुर ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) की सरकार पर तीखा हमला करते हुए प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा की अनदेखी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में कांग्रेस को 10 सीटें मिलने के बावजूद उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया। जबकि बीजेपी सरकार में शुरुआती दौर में ही कांगड़ा जिला से 4 मंत्री पद दिए गए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 2 बड़े जिलों कांगड़ा और मंडी को क्षेत्रीय संतुलन की दृष्टि से नजरअंदाज किया गया है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और यह हिमाचल के इतिहास में आज दिन तक कभी नहीं हुआ हैं।
कैबिनेट दर्जे के साथ सीएम के साथी, सहयोगी और मित्र चला रहे सरकार
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी सरकार में खुले संस्थानों पर सीएम सुक्खू को हमारा मार्गदर्शन नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह (Former CM Late Virbhadra Singh) ने अपने कार्यकाल के अंतिम 1 महीने में बिना बजट और बिना जमीन के ही 21 संस्थान खोल दिए थे। बावजूद इसके बीजेपी ने इन संस्थानों को बंद नहीं किया। जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि कैबिनेट के दर्जे के साथ सीएम के साथी, सहयोगी और मित्र सरकार को चला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को सीएम के यार चला रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 2 महीने तक सीमेंट उद्योग पर ताला लटका रहा।
कांग्रेस ने खड़ी की डिप्टी सीएम और सीपीएस की फौज
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश अभी तक व्यवस्था परिवर्तन के अभिप्राय को समझ नहीं पाया है। उन्होंने कहा कि छोटे जैसे प्रदेश में कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री और सीपीएस (CPS) की फौज खड़ी कर दी हैए जिससे प्रदेश पर फिजूलखर्ची का बोझ बढ़ गया है। कर्ज का अलाप जपने वाले सीएम सुक्खू (CM Sukhu) खुद अभी तक 2500 करोड़ का कर्ज ले चुके हैं
सीएम सुक्खू ने किया हिंदुओं का अपमान
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय नेतृत्व को खुश करने के लिए राष्ट्रीय अधिवेशन में हिंदुओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि सीएम का यह कहना कि हिमाचल प्रदेश में 97 प्रतिशत हिंदू होने के बावजूद कांग्रेस ने बीजेपी को हराया हैए यह कहना सरासर गलत है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या हिमाचल में हिंदुत्व के मुद्दे पर चुनाव लड़ा गया था और वह कहना क्या चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी सरासर गलत है और यह देश के हिंदुओं का अपमान है।