-
Advertisement
हफ्ते में दूसरी बार होगी #Jairam_Cabinet की बैठक; इन मुद्दों पर फैसला ले सकती है सरकार
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा (Himachal Pradesh Assembly) का मानसून सत्र कल यानी शुक्रवार को समाप्त हो जाएगा। वहीं, शुक्रवार को प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) का आयोजन किया जाएगा। यह सप्ताह में दूसरी बार है जब प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जाना तय हुआ है। इस बैठक के दौरान कई महतावपूर्ण मसलों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही कैबिनेट द्वारा कुछ अहम फैसलों पर अंतिम मुहर भी लगाई जा सकती है।
प्रदेश में अन्य रूटों पर भी चलाई जाएंगी रात्रि बस
सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट बैठक के दौरान हिमाचल में रात्रि परिवहन सेवा (Night transport service) शुरू करने को लेकर भी फैसला हो सकता है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले प्रदेश सरकार द्वार तीन रूटों पर रात्रि बस के संचालन को मंजूरी दी गई थी। जिसके बाद अब बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक के दौरान प्रदेश के अन्य रूटों पर भी रात्रि बसों के संचालन को मंजूरी दी जा सकती है। इससे पहले प्रदेश सरकार ने चंबा-शिमला-चंबा, मनाली-शिमला-मनाली और धर्मशाला-शिमला-धर्मशाला रूट पर रात्रि बसों के संचालन का फैसला किया था।
प्रदेश में स्कूल खोलने के संबंध
सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित की जाने वाली इस बैठक के दौरान 21 सितंबर से नौवीं से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल (School) खोलने पर चर्चा की जाएगी। गौरतलब है कि केंद्र द्वारा जारी की गई अनलॉक-4 की गाइडलाइन को फॉलो करते हुए 50-50 फीसदी शिक्षकों को भी एक दिन छोड़कर स्कूल बुलाने पर बैठक में फैसला लिया जा सकता है। शिक्षा विभाग द्वारा इसके लिए एसओपी तैयार कर ली गई है। ऐसे में इस बात की प्रबल संभावना है कि शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में सरकार एसओपी को मंजूरी दे देगी।
यह भी पढ़ें: इंटरस्टेट बस सर्विस की बड़ी अपडेट: परिवहन विभाग को सरकार ने दिया यह आदेश, SOP तैयार!
गौरतलब है कि केंद्र से जारी अनलॉक-चार की गाइडलाइन में नवीं से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को 21 सितंबर से स्कूलों में बुलाने को हरी झंडी मिल गई है। केंद्र ने अभिभावकों के सहमति पत्र पर बच्चों को शिक्षकों से पढ़ाई से संबंधित जानकारी लेने के लिए स्कूलों में भेजने को मंजूरी दी है। केंद्र ने इसका अंतिम फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ा है। केंद्र ने 30 सितंबर तक स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान बंद रखने का फैसला लिया है। वहीं, इस बात की भी खबर सामने आ रही है कि कैबिनेट बैठक के दौरान हिमाचल के प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क की प्रस्तुति दी जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


