-
Advertisement
JBT Teacher | Compulsorily Retired | Sukhu Govt |
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के एक सरकारी स्कूल में तैनात जेबीटी अध्यापक को छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में दोषी पाया गया है। शिक्षा विभाग ने जांच पूरी होने के बाद अब इस अध्यापक को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है। विभाग ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। मामला शिक्षा खंड सुंड़ला के तहत एक प्राथमिक स्कूल का है। शिक्षक पर आरोप है कि वह छात्रा के साथ छेड़छाड़ करता था। शिकायत शिक्षा विभाग के पास पहुंची। जांच के दौरान विभाग की ओर से हरेक पहलू की बारीकी से जांच की गई और जांच के बाद अब शिक्षक दोषी पाया गया है। विभाग ने भी इस मामले में कार्रवाई करते हुए शिक्षक को समय से पहले अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है। मामला अक्तूबर 2025 में सामने आया था। छात्रा ने इस मामले की शिकायत अपने परिजनों से की। इसके बाद परिजनों ने शिक्षा विभाग तक यह मामला पहुंचाया। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में एक शिक्षक को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है।

