-
Advertisement
ऑन ड्यूटी पी रहे थे शराब, निलंबन के बाद बोले- वह तो फ्रूट जूस था
सिरमौर। सरकारी कार्यालाय में शराब पार्टी वीडियो मामले में कड़ी कार्रवाई हुई है। शराब (Alcohol) का सेवन कर रहे जेई (JE) और आउटसोर्स कर्मी को निलंबित कर दिया गया है। इधर, वीडियो के वायरल होने पर उक्त कर्मियों ने गजब तर्क दिया है। आरोपियों ने कहा कि वे दफ्तर में शराब नहीं, बल्कि फ्रूट जूस (Fruit Juice) पी रहे थे। दरअसल, पूरा मामला पांवटा साहिब के जलशक्ति विभाग कार्यालय का है। जहां बीते दिनों कनिष्ठ अभियंता रणदीप और आउटसोर्स कर्मी कंवर सिंह शराब पीते हुए नजर आ रहे थे। आउटसोर्स कर्मी की तैनाती विभाग में बीआरसी के पद पर थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। छीछालेदर होने के बाद विभाग ने दोनों कर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामले पर जलशक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता जगवीर वर्मा ने बताया कि अभी वीडियो के आधार पर दोनों को निलंबित किया गया है। विभागीय जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। जेई को सस्पेंड करने के बाद उनका मुख्यालय नाहन सर्कल में किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों आरोपियों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह शराब नहीं बल्कि जूस पी रहे थे। उनके पक्ष की भी जांच की जाएगी। जिसके बाद आला अधिकारियों के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

