-
Advertisement
जेंसी कानाबार ने रचा इतिहास ,ऑस्ट्रेलियन ओपन में अंडर 14 टाइटल पर किया कब्जा
Jensi Kanabar: जेंसी कानाबार ने ऑस्ट्रेलियन ओपन U14 टाइटल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया। टेनिस प्लेयर जेंसी कानाबार पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन में अंडर 14 टाइटल पर कब्जा किया है। उन्होंने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की मुसेम्मा किलेक को 3-6, 6-4, 6-1 से पराजित किया। शुरुआत में वो थोड़ी पीछे चल रही थीं लेकिन फिर उन्होंने बढ़िया अंदाज में वापसी की और ऑस्ट्रेलियाई धरती पर तिरंगा लहराया। जेंसी कानाबार ने ज़बरदस्त संयम और मानसिक ताकत दिखाते हुए मैच का रुख पलट दिया। मात्र 14 साल की उम्र में भारत की ये बेटी पूरी दुनिया में अपना नाम कमा रही हैं।
जेन्सी कानाबार ने रच दिया इतिहास
ऑस्ट्रेलियन ओपन एशिया पैसिफिक एलीट 14 और अंडर ट्रॉफी में जेंसी कानाबार का प्रदर्शन शानदार रहा। वो अपने सभी मैच जीतकर फाइनल में चली गईं। उनकी भिड़ंत मुसेम्मा किलेक से हुई थी। उनकी शुरुआत खराब रही और वो 3-6, 0-2 से पीछे चल रही थीं। इसके बाद उन्होंने बढ़िया तरह से वापसी दिखाई।कानाबार ने आखिरी दो राउंड में 6-4 और 6-1 से बढ़त बनाई और जीत दर्ज की। वो पहली फीमेल एथलीट बनीं, जिसने ऑस्ट्रेलियन ओपन U14 के खिताब पर कब्जा जमाया।
जेंसी कानाबार कौन हैं
जेंसी कानाबार भारत की सबसे होनहार युवा टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं, जो नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर शानदार परफॉर्मेंस देकर तेज़ी से जूनियर रैंक में बढ़त हासिल कर रही हैं। गुजरात के जूनागढ़ की रहने वाली, उन्होंने बहुत कम उम्र में ट्रेनिंग शुरू कर दी थी और जूनियर सर्किट में बहुत अच्छा कमिटमेंट और लगातार तरक्की दिखाई है। उनकी तरक्की रैंकिंग में भी दिखी है, क्योंकि वह ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (AITA) गर्ल्स अंडर-14 और अंडर-16 कैटेगरी में नंबर 1 पोजीशन पर पहुंचीं, और 2026 की शुरुआत तक AITA विमेंस सिंगल्स रैंकिंग में भी जगह बना ली थी—अपनी उम्र की खिलाड़ी के लिए यह एक शानदार कामयाबी है।
पंकज शर्मा
