-
Advertisement
परिवार रहता था शिमला में पीछे से चोर कर गए घर आभूषण और नगदी पर हाथ साफ
Himachal News: जोगिंदरनगर व चौंतड़ा क्षेत्र में पिछले काफी समय से चोरी की वारदातें हो रही है। चौंतड़ा की टिकरी निवासी रणवीर सिंह के घर चोरों ने सेंध मार कर सोने के आभूषण और नगदी में हाथ साफ कर लिया है। रणवीर सिंह ने बताया कि दो महीने के बाद जब वह वापस अपने घर लौटे तब मुख्य प्रवेश द्वार टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। घर के अंदर अलमारी में रखी सोने की नथ और बालियां , कुछ कपड़े और नगदी हो री हो गए हैं।
चोरी की घटना करीब 10 दिन पुरानी
रणवीर सिंह का परिवार लंबे समय से शिमला में रहता है और घर में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। यह चोरी की घटना करीब 10 दिन पुरानी बताई जा रही है जब उन्हीं के घर के कुछ दूरी पर भी एक मकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सकिनी कपूर ने बताया कि पुलिस चोरों की धर पकड़ के लिए दिन-रात कार्य कर रही है जल्दी ही चोरों का पर्दाफाश कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि अपने घरों को अकेला ना छोड़े और अपने घर के आसपास गांव में किसी भी संदिग्ध लोग दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
लक्की शर्मा
