-
Advertisement
J&K: SSB के जवान ने हिमाचल के कांगड़ा निवासी अफसर को मारी गोली; फिर खुद भी कर लिया सुसाइड
श्रीनगर। कश्मीर के कुलगाम (Kulgam) जिले में एसएसबी (SSB) के एक जवान ने विवाद के बाद अपने ही एएसआई को इनसास राइफल से गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद उसी राइफल से खुद को गोली मार ली। जवान का नाम कांस्टेबल हेमंत कुमार और एएसआई का नाम संदीप कुमार है। एएसआई संदीप कुमार हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कांगड़ा जिले स्थित पालमपुर तहसील के हंगलोह गांव का निवासी था। एसएसबी प्रशासन ने भी इस मामले की जांच बैठा दी है। कांगड़ा जिले के डीसी राकेश प्रजापति ने जवान की मौत की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें: Pulwama : गोसू इलाके में सुरक्षाबलों ने मार गिराया Terrorist, मुठभेड़ में एक जवान शहीद
यहां जानें पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, एसएसबी की 49 बटालियन का जवान हेमंत शर्मा जोकि इन दिनों जिला कोर्ट के पास तैनात था। उसका अपनी ही बटालियन के एएसआई संदीप कुमार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनों में बहस हुई। उसके बाद मामला गरम हो गया, जिसके बाद जवान ने अपनी सर्विस राइफल से फायर कर दिया। एएसआई को गोलियां मारी गई। जब तक बाकी जवान मौके पर आते उसने खुद को भी गोली मार ली। फायरिंग होने की आवाज सुनकर बाकी के जवान मौके पर पहुंचे। अफसरों को जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है। संबधित अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय मौजूद रहे एसएसबी के कुछ जवानों से भी इस मामले में पूछताछ की जा रही है। संदीप कुमार के पीछे उनके 2 और 8 वर्षीय दो बेटे, पत्नी और माता-पिता रह गए हैं। आज दोपहर 1 बजे एएसआई संदीप कुमार का शव श्रीनगर हवाई अड्डे से जम्मू लाया गया। जहां से एसएसबी के वाहन से सड़क मार्ग के जरिए संदीप कुमार की पार्थिव देह लाई जा रही है। आज रात 9 बजे तक संदीप कुमार का शव उनके गांव पहुंच जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

