-
Advertisement
इस बार घर पर #Diwali नहीं मना पाएंगे #JP_Nadda, हिमाचल दौरा स्थगित
शिमला। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) इस बार अपने गृह क्षेत्र बिलासपुर में दिवाली मनाने नहीं आएंगे। नड्डा का हिमाचल दौरा (Himachal tour) स्थगित हो गया है। प्रदेश बीजेपी ने उनका बिलासपुर आगमन का कार्यक्रम स्थगित होने की पुष्टि की है। बिहार चुनाव में एनडीए को शानदार जीत दिलाने के बाद जेपी नड्डा 14 नवंबर को दिवाली पर घर आने वाले थे। हिमाचल बीजेपी की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की जगह-जगह तैयारियां की जा रहीं थीं औऱ होर्डिंग लगाए जा रहे थे। बिहार विधानसभा चुनाव में विजय के बाद पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी नड्डा की पीठ थपथपाई है जिससे प्रदेश के बीजेपी कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।
ये भी पढ़ें: Nadda ने किया #BJP के 6 जिला कार्यालयों का शिलान्यास, हिमाचल से कर गए यह वादा
नड्डा का 14 को दिल्ली से वायु मार्ग से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से बिलासपुर स्थित लुहणू मैदान और उसके बाद सर्किट हाउस बिलासपुर पहुंचने का कार्यक्रम था। बिलासपुर प्रवास के दौरान उन्होंने वहां निर्माणाधीन एम्स की साइट का निरीक्षण भी करना था। बीजेपी के सभी प्रमुख नेता भी उनके स्वागत के लिए बिलासपुर जाने की तैयारी कर रहे थे। बता दें कि हिमाचल के 6 संगठनात्मक जिलों के बीजेपी कार्यालयों के वर्चुअली शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान नड्डा ने बीजेपी (BJP) पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वादा किया था कि वह बिहार चुनाव समाप्त होते ही हिमाचल का दौरा करेंगे। हिमाचल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। नड्डा का दौरा टलने तथा सभी कार्यक्रम रद्द होने की वजह से बीजेपी समर्थक मायूस हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

