-
Advertisement
हिमाचल आएंगे पीएम मोदी, बीजेपी ने तैयार किया बूथ सम्मेलन से पंच परमेश्वर तक का खाका
शिमला/सोलन। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जून माह में हिमाचल आएंगे। यह बात रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिमला में किया है। उन्होंने कहा जून में भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक लाख कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन को पीएम नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी जून के साथ जुलाई महीने में भी हिमाचल आएंगे। बीजेपी ने जून और जुलाई महीने में पीएम मोदी का हिमाचल में आने का कार्यक्रम तय किया है। इस दौरान जून महीने में एम्स (AIIMS) के उद्घाटन के लिए पीएम मोदी को बिलासपुर (Bilaspur) लाए जाने की तैयारी है और जुलाई में या 25 से 30 जून के बीच में हिमाचल में एक युवा रैली प्रस्तावित है। इसमें भी मोदी को बुलाया जाना तय किया गया है। जेपी नड्डा ने कहा बीजेपी ने अपना पूरा एक साल का कार्यक्रम तय कर लिया है। इसके मुताबिक बीजेपी के बूथ सम्मेलन से लेकर पंच परमेश्वर के सम्मेलन का पूरा खाका तैयार किया गया है। बीजेपी के कार्यकर्ता अगले 6 महीने पूरी तरह से व्यस्त रहेंगे और इस दौरान चुनावों की तैयारी में लगे रहेंगे।
यह भी पढ़ें: नड्डा ने लगाया सीएम बदलने की चर्चा पर विराम, बोले- जयराम ने नेतृत्व में होंगे चुनाव, सिर्फ कुछ टिकटें बदलेंगे….
नम्होल में बालेे नड्डा: कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी

यह भी पढ़ें: नड्डा ने MC शिमला के पार्षदों को दिया जीत का मंत्र, कहा-फिर लहराएंगे बीजेपी का परचम
बिलासपुर (Bilaspur) के नम्होल पहुंचने पर जेपी नड्डा ने खुली जीप में रोड शो के तहत वहां पर उपस्थित श्रीनयनादेवी मंडल बीजेपी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा यूपी, गोवा, मणिपुर व उत्तराखंड के बाद हिमाचल व गुजरात की बारी है। उन्होंने कहा कि राजनीति को गहराई से जानता हूं। इसलिए कह रहा हूं कि गरीब, वंचित और आम आदमी की तकदीर बदलने वाली पार्टी है तो वह एकमात्र बीजेपी ही है। बाकी पार्टियां यह तो क्षेत्रीय हैं या फिर परिवार की होकर रह गई हैं। चाहे पीडीपी की बात करें या फिर अकाली दल की। यहां तक कि आम आदमी पार्टी भी परिवार की पार्टी बन रही है।
नड्डा ने कहा कि इंडियन नेशनल कांग्रेस (Congress) की बात करें तो वह न इंडियन है ना नेशनल है और ना ही कांग्रेस, यह भारतीय रही ही नहीं, यह तो एक भाई बहन की पार्टी बनकर रह गई है। यदि कोई राष्ट्रीय है तो वह है बीजेपी। ऐसे में अब हमें हिमाचल की चिंता करनी है। यहां भी कमल खिलाना है। कमर कसकर खड़े हो जाईए। उन्होंने कहा कि यहां कांग्रेस की चर्चा नहीं करना चाहता। क्योंकि विकास तो बीजेपी के समय ही हुआ है। हिमाचल में विकास का कोई भी पत्थर लगा है तो वह बीजेपी ने लगाया है।
सोलन के अर्की में बूथ 44 दसेरन में की बैठक

इससे पहले जगत प्रकाश नड्डा सोलन (Solan) जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के बूथ 44 दसेरन, ग्राम केंद्र भराड़ीघाट पहुंचे। उनके साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप (Suresh Kashyap) उपस्थित रहे। इस दौरान जगत प्रकाश नड्डा ने बूथ अध्यक्ष चत्तर सिंह, पालक भूप सिंह और बीएल, हीरा लाल गर्ग से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हम सब को बूथ पर काम करना है और यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे यहां एक बूथ की बैठक लेने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ की ताकत को और बढ़ाना है। इससे पार्टी को बल मिलता है। संगठन कोई भी निर्णय लेता है तो वह कार्यकर्ताओं के हक में होता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी इतना बड़ा संगठन बन गया है कि आज हम सब एक बूथ पर बैठक भी ले रहे हैं। कांग्रेस ऐसा नहीं कर सकती। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बूथ के सभी कार्यकर्ताओं से संवाद किया और धरातल पर वस्तुस्थिति भी जानी कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में अपने विचार भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

