हिमाचल में गरमाई सियासत: जेपी नड्डा नगरोटा में तो केजरीवाल चंबी मैदान में करेंगे जनसभा

22 अप्रैल को जेपी नड्डा नगरोटा बगवां में करेंगे रोड शो, चंबी मैदान में गरजेंगे केजरीवाल

हिमाचल में गरमाई सियासत: जेपी नड्डा नगरोटा में तो केजरीवाल चंबी मैदान में करेंगे जनसभा

- Advertisement -

धर्मशाला। हिमाचल में विधानसभा चुनाव 2022 आने में अभी कुछ वक्त है, लेकिन बिसात अभी से बिछने लगी है। बीजेपी और कांग्रेस के साथ अब आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी सरगर्मियां तेज कर दी हैं। प्रदेश की जनता को अपनी तरफ खींचने के लिए जहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) 22 अप्रैल को हिमाचल आ रहे हैं। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) 23 अप्रैल को कांगड़ा का दौरा करेंगे। इस दौरान दोनों नेता जनसभा को संबोधित कर जनता को रिझाने का प्रयास करेंगे। बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जहां नगरोटा बगवां में 22 अप्रैल को रोड शो करेंगे और उसके बाद गांधी चौक पर जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं अरविंद केजरीवाल शाहपुर के चंबी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने नेता के स्वागत और भीड़ जुटाने की कवायद शुरू कर दी है।


यह भी पढ़ें:मंडी रोड शो में अरविंद केजरीवाल बोले, हमें एक मौका दे दे आपको अपने आप दिखेगा फर्क

धर्मशाला में रविवार को प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप (Suresh Kashyap) ने बताया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 अप्रैल को नगरोटा बगवां में रोड शो (Road Show) करेंगे और उसके बाद गांधी मैदान में एक जनसभा करेंगे। जबकि 23 अप्रैल को उनकी कार्यकर्ताओं के साथ महत्तवपूर्ण बैठकें होंगी। उन्होंने बताया कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कांगड़ा के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। कश्यप ने कहा कि 22 अप्रैल को नड्डा गगल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के 23 अप्रैल को कांगड़ा दौरे को लेकर कश्यप ने कहा कि उनके दौरे से बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ता।

 

केजरीवाल की कांगड़ा दस्तक से राजनीतिक गलियारों में मची उथल-पुथल

इसी तरह से आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की कांगड़ा (Kanga Tour) दस्तक से पहले राजनीतिक उथल-पुथल शुरू हो गई है। चंबी मैदान आम आदमी पार्टी की रैली का गवाह बनने जा रहा है। अरविंद केजरीवाल 23 अप्रैल को चंबी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगे। केजरीवाल के इस दौरे से प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि बीजेपी आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) से बुरी तरह से डरी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल के मंडी के एक रोड शो से हिमाचल के लोगों को इतना फ़ायदा हो सकता है तो जब हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तब प्रदेश के लोगों को कितना फ़ायदा होगा।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

- Advertisement -

Tags: | Nagrota Bagwan | Kanga Tour | Himachal News | latest news | road show | himachal congress | Aam Aadmi Party | Himachal BJP | JP Nadda | Suresh Kashyap | arvind kejriwal
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है