-
Advertisement
मंडी रोड शो में अरविंद केजरीवाल बोले, हमें एक मौका दे दे…आपको अपने आप दिखेगा फर्क
Last Updated on April 6, 2022 by sintu kumar
मंडी। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) के गृह जिला में आम आदमी पार्टी का शोड शो शुरू हो गया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में देशभक्ति के गीतों के साथ रोड शो (Road Show) आगे बढ़ रहा है।आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता तिरंगा हाथ में लिए उनके साथ चल रहे हैं। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल लोगों को संबोधित करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:मंडी रोड शो से पहले झटका, आप नेता सत्येंद्र जैन पर ईडी का बड़ा एक्शन
हिमाचल भी अब पंजाब की तरह बदलाव की ओर देख रहा है, और उस बदलाव की शुरुआत आज मंडी में तिरंगा यात्रा से हो रही है | LIVE https://t.co/boM5SmVn2d
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 6, 2022
केजरीवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में आकर अच्छा लगा रहा है। इतने शानदार स्वागत के लिए शुक्रिया। रोड शो में भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा ज्यादा नजर आ रहा है। आम आदमी पार्टी का झंडा भी लोगों के हाथ में है। वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) भी परछाई की तरह आप सुप्रीमो के साथ हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति करनी नहीं आती, हमें देशभक्ति आती है। पहले दिल्ली (Delhi) में बदलाव किया, पंजाब में कर रहे हैं और अब हिमाचल में भी बदलाव करेंगे। हमें एक मौका दे दो। आपने दूसरे दलों को भी देख लिया एक बार हमें भी देख लो, आपको अपने आप फर्क दिख जाएगा।
जो रिश्वत खाएगा, वो सीधा जेल जाएगा
अरविंद केजरीवाल ने सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी से चुनावी शंखनाद किया। समर्थकों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली से भ्रष्टाचार खत्म किया। 20 दिन में पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म हो गया। यकीन नहीं होता तो वहां अपने रिश्तेरदारों से पूछो। कोई रिश्वत नहीं मांगता। जो पैसा खाएगा, सीधा जेल जाएगा। अब हिमाचल में भ्रष्टाचार खत्म होगा। दिल्ली में सरकारी स्कूल शानदार कर दिए। सरकारी स्कूलिंग को ठीक कर दिया। अब हिमाचल की चाबी आपके हाथ में है। केजरीवाल ने पांच मिनट में संबोधन खत्म कर दिया।
राजनीतिक गंदगी दूर करने के लिए भगवान ने भेजा झाडू
आप के मंडी रोड शो के दौरान पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि पांच साल के बाद अपने आप बारी आ जाती है। अब भगवान ने राजनीतिक गंदगी साफ करने के लिए झाड़ू भेजा है। बुनयादी सुविधाओं को वोट दें। जब से पंजाब के नतीजे आए हैं तो बीजेपी-कांग्रेस बोल्ड हैं। तीसरा विकल्प नहीं आ सकते। 20 दिन हुए पंजाब में हमारी सरकार बने हुए काम करने की नीयत होनी चाहिए, इनकी नीयत नहीं है। दोनों पार्टियां परिवारवाद को बढ़ावा दे रही हैं। जिसने चन्नी को हराया, वह मोबाइल रिपेयर की दुकान करता है। सिद्धुए मजीठिया को आम लोगों ने हराया। अब आम लोगों का ही समय है।\
कांग्रेस मात्र परिवार की पार्टी
इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस व बीजेपी पर भी कई जुबानी हमले किए। उन्होंने कहा कि दोनों ही दलों ने कई वर्षों तक बारी-बारी हिमाचल प्रदेश को लूटा है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से आप को मात्र एक मौका पांच वर्षों के लिए देने की अपील की। केजरीवाल ने कहा कि आप राष्ट्रभक्ति और कट्टर ईमानदार लोगों की पार्टी है। जो निश्चित तौर पर हिमाचल में भी भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने को प्रतिबद्ध है। वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान कांग्रेस पर ज्यादा हमलावर दिखे।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जिसमें कई नेता साठ वर्ष से ऊपर हो गए हैं और वे अभी भी युवा नेता की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मात्र परिवार की पार्टी है और वह मिटने की कगार पर है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब और दिल्ली की तर्ज पर आप की सरकार हिमाचल प्रदेश में बनाना भी लाजिमी हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज का रोड शो देखकर आप नेताओं को तो चैन की नींद आएगी, लेकिन कुछ दलों की नींद जरूर उड़ेगी। लोगों के समर्थन के लिए नेताओं ने समस्त जनता का आभार भी जताया।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page