-
Advertisement
“लॉकअप” के बहाने कंगना ने फिर लिया पंगा, करण जौहर से कह दिया कुछ ऐसा
Last Updated on April 1, 2022 by sintu kumar
अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए फेमस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut) का शो लॉकअप 200 मिलियन पहुंच गया है। उन्होंने एक बार फिर से करण जौहर ( Karan Johar) पर निशाना साधा है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर मैसेज लिखा है। इसमें अपने शो के व्यूज का जिक्र किया है। साथ ही कुछ लोगों को टारगेट किया है। इसमें किसी का नाम नहीं है पर समझ आ रहा है कि उनका इशारा किस तरफ है। कंगना ने लिखा है, सबन कोशिश कर ली फिर भी उनके शो के इतने व्यूज हो गए। पापा जो ….कहीं छिपकर रो रहे होंगे। साथ में लिखा है आगे-आगे देखो होता है क्या, पापा जो तुम्हारे रोने के दिन आ गए हैं।
यह भी पढ़ें- मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा मैक्लोडगंज में,कल मनाएंगे जन्मदिन
कंगना रनौत शो की शुरुआत से ही कई लोगों के खिलाफ अपनी भड़ास निकालती रहती हैं। कंगना लॉकअप की होस्ट हैं। कुछ दिन पहले उनका शो ओटीटी स्पेस में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन चुका है। इसे 19 दिन में 100 मिलियन व्यूज मिले थे। कंगना इस पर अपनी खुशी भी जाहिर कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि इससे साबित होता है कि शो का कॉन्सेप्ट अलग हटकर है और यह एंटरटेनिंग है।