-
Advertisement
बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंची कंगना रनौत, कहा- 3 ज्योतिर्लिंग के दर्शन अभी बाकी
Kangana Ranaut: मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत इन दिनों ज्योतिर्लिंग दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रही है। इसी क्रम में कंगना झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंची और वहां पूजा-अर्चना की। यह मंदिर देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और भगवान शिव का अत्यंत पवित्र धाम माना जाता है। कंगना ने मंदिर में पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा की और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। पूजा के दौरान शिव मंत्रों का जाप, भजनों का गायन और रुद्राभिषेक जैसे अनुष्ठान संपन्न हुए—जो बाबा बैद्यनाथ धाम की परंपराओं का अहम हिस्सा हैं। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालु भी मंदिर परिसर में मौजूद थे, जिन्होंने भगवान शिव के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कंगना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बाबा बैद्यनाथ धाम की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- आज वैद्यनाथ और वासुकी धाम के दर्शन किए। ये मेरा 9वां ज्योतिर्लिंग दर्शन है और अभी 3 बाकी हैं। दिसंबर खत्म हो इससे पहले मैं सभी 12 ज्योतिर्लिंग करना चाहती हूं।’ कंगना के फैंस भी उनकी भक्ति की सराहना कर रहे हैं। कंगना ने हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म धुरंधर फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की जमकर तारीफ की और उन्हें फिल्म का असली “धुरंधर” बताया। कंगना ने लिखा कि फिल्म देखते वक्त वह इतनी प्रभावित हुईं कि तालियां और सीटियां बजाती रहीं। कंगना ने अपने पोस्ट में कहा, “मैंने #धुरंधर देखी और बेहद शानदार अनुभव रहा। इस मास्टरपीस की कला और शिल्प से पूरी तरह प्रेरित हुई। ईमानदारी से कहूं तो फिल्ममेकर के इरादे की मैं दिल से प्रशंसक हूं।” उन्होंने आगे लिखा कि सीमा पर हमारे रक्षा बल, सरकार में प्रधानमंत्री और सिनेमा में आदित्य धर—तीनों अपने-अपने मोर्चे पर बेहतरीन काम कर रहे हैं।
पंकज शर्मा

