-
Advertisement
#Kangra जिला में कुल पंचायतें, कितनी हुई Reserved और कितनी ओपन- पढ़ें यह खास रिपोर्ट
Last Updated on December 18, 2020 by Sintu Kumar
धर्मशाला। कांगड़ा (#Kangra) जिला का पंचायत प्रधान रोस्टर (Panchayat Pradhan Roster) जारी होते ही चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। चुनाव लड़ने के चाह्वान गोटियां फिट करने में जुट गए हैं। रोस्टर जारी होने के बाद कई चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों की मायूसी लगी है तो कईयों को खुशी हुई है। अब सिर्फ इंतजार है तो पंचायत चुनाव (Panchayat Election) की घोषणा का। कांगड़ा जिला में पंचायतों की बात करें तो कुल 814 पंचायतें हैं। देहरा व परागपुर में सबसे अधिक 79-79 व धर्मशाला ब्लॉक में सबसे कम 27 पंचायतें हैं।
यह भी पढ़ें: नगर परिषद व नपं चेयरमैन के 33 पद SC, ST और महिला के लिए रिजर्व, अधिसूचना जारी
ग्राम पंचायतों के वार्डों का आरक्षण विकास खणड देहरा
कांगड़ा जिला की 814 पंचायतों में 412 पंचायतें महिलाओं के आरक्षित हैं। इसमें एससी महिला (SC Women), एसटी महिला, ओबीसी (OBC) व महिला (ओपन) के लिए आरक्षित (Reserved) हैं। साथ ही 239 पंचायतें ओपन हैं यानी अनारक्षित हैं। एससी के लिए 87, ओबीसी के लिए 59 व एसटी (ST) के लिए 17 पंचायतें आरक्षित रखीं गई हैं। ऐसे में कांगड़ा जिला के 814 पंचायतों में से 575 पंचायतें महिलाओं, एससी, ओबीसी व एसटी के लिए रिजर्व हैं।
यह भी पढ़ें: Himachal में जिला परिषद अध्यक्ष का आरक्षण रोस्टर जारी, आठ रिजर्व
Panchayat pradhan roster
किस ब्लॉक में कितनी पंचायतें
देहरा व परागपुर ब्लॉक में सबसे अधिक 79-79 पंचायतें हैं। सबसे कम धर्मशाला (Dharamshala) ब्लॉक में 27 व पंचरुखी ब्लॉक में 35 पंचायतें हैं। कांगड़ा ब्लॉक में 54, लंबागांव में 49, नगरोटा बगवां में 47, भवारना में 42, नगरोटा सूरियां में 55, सुलह में 66, नूरपुर (Nurpur) में 51, रैत में 61, फतेहपुर में 66, बैजनाथ में 50 व इंदौरा (Indora) ब्लॉक में 53 पंचायतें हैं।
यह भी पढ़ें: #Congress पदाधिकारियों के लिए पंचायत चुनाव एक इम्तिहान, क्या बोले #Rathore – जानिए
ग्राम पंचायतों के वार्डों का आरक्षण विकास खणड देहरा
देहरा ब्लॉक का वार्ड सदस्यों का आरक्षण रोस्टर जारी
देहरा व नगरोटा सूरियां ब्लॉक में वार्ड सदस्यों का आरक्षण रोस्टर भी जारी कर दिया है। वहीं, कांगड़ा ब्लॉक का कल तक जारी होने की संभावना है। पंचायत प्रधान आरक्षण रोस्टर के बाद अब वार्ड सदस्यों का आरक्षण रोस्टर जारी होना है। जोकि ब्लॉक स्तर पर जारी होता है। वहीं, उपप्रधान पद के लिए कोई रोस्टर जारी नहीं होता है। उपप्रधान पद ओपन होता है और कोई भी चुनाव लड़ सकता है।