-
Advertisement
HRTC बस में अकेले बैठे नाबालिग से कांगड़ा पुलिस ने पकड़ा नशे का सामान
Himachal Police: हिमाचल में नशे के कारोबार में नाबालिग की बढ़ती संलिप्तता एक गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। नशा माफिया अब बच्चों को न केवल नशे की लत लगा रहे हैं, बल्कि उन्हें तस्करी के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। जिला कांगड़ा में इसी तरह का मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग के पास इसके रिश्तेदार ने बैग में नशे का सामान भेजा और रास्ते में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
बनोई पुल के पास पकड़ा नशा
जानकारी के अनुसार कांगड़ा में गगल थाना क्षेत्र के तहत पुलिस ने बनोई पुल के पास अमृतसर से बैजनाथ जा रही एचआरटीसी बस से 130.48 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। हैरानी की बात ये है कि नशे का सामान 13 वर्षीय नाबालिग के पास से पकड़ा है।
एचआरटीसी बस को रोककर तलाशी ली
पुलिस के अनुसार सीआईए कांगड़ा की टीम एएसआई मनजीत सिंह के नेतृत्व में बुधवार रात करीब 9 बजे वाहनों की नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शाहपुर की ओर से आ रही एचआरटीसी बस को रोककर तलाशी ली गई। अमृतसर से बैजनाथ जा रही इस बस में एक नाबालिग बच्चा अकेला बैठा था। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने अपनी उम्र 13 वर्ष बताई। नाबालिग के पास एक पिट्ठू बैग भी था। जब पुलिस ने जांच के लिए बैग खुलवाया, तो उसमें से 130.48 ग्राम चिट्टा बरामद हुई।
रिश्तेदार की तलाश में जुट गई पुलिस
प्रारंभिक पूछताछ में नाबालिग ने खुलासा किया किउसके एक रिश्तेदार ने यह नशीला पदार्थ उसे अमृतसर में दिया था। उसे बस में बैठाकर रिश्तेदार ने कहा कि वह आगे चलकर उससे यह सामान ले लेगा। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और संबंधित रिश्तेदार की तलाश में जुट गई है।
रविद्र चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

