-
Advertisement
किन्नौरः कंपनी में कार्यरत कांगड़ा निवासी सुरक्षाकर्मी की गोली लगने से मौत
रिकांगपिओ। एचपीपीसीसीएल कंपनी(HPPCCL Company) में कार्यरत सुरक्षाकर्मी की गोली लगने से संदिग्ध अवस्था में मौत(Death) हो गई है। सुरक्षाकर्मी को गोली किन्नौर के चुंगलिंग चाका कंडा संपर्क मार्ग पर लगी है। सुरक्षाकर्मी कंपनी के सब स्टेशन बौक्टू में कार्यरत था। 40 वर्षीय पूर्व सैनिक अजय कुमार पुत्र करतार सिंह गांव मढोल डाकघर मस्तगढ़ तहसील जवाली जिला कांगड़ा ( Kangra) का रहने वाला था। सुबह पुलिस को सूचना मिली कि चाका कंडा संपर्क मार्ग पर व्यक्ति का शव पड़ा है। डीएसपी हेडक्वार्टर नवीन जाल्टा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की दाईं कनपटी पर गोली लगी थी और वहां लाइसेंसी पिस्तौल पड़ी हुई थी। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल: NH-707 पर भारी भूस्खलन, करीब 6 घंटे तक फंसे रहे वाहन
पुलिस के अनुसार सुरक्षाकर्मी अजय कुमार मंगलवार दोपहर करीब एक बजे घर से परिवार सहित रिकांगपिओ पहुंचा था, रात 10 बजे के करीब वह क्वार्टर से बाइक पर चुलिंग चाका की ओर रवाना हुआ था। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि उसने लाइसेंसी पिस्तौल से स्वयं को गोली मारी है। शव का क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ के बाद शिमला में भी पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच पड़ताल के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

