- Advertisement -
धर्मशाला। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर (Former Minister Kaul Singh Thakur), जीएस बाली, चौधरी चंद्र कुमार व पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर ने धर्मशाला में एक संयुक्त प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने जयराम सरकार (Jai Ram Govt) पर जमकर निशाना साधा। स्वास्थ्य विभाग में घोटालों का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। साथ ही अटल टनल रोहतांग (Atal Tunnel Rohtang) में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की शिलान्यास पट्टिका को दोबारा लगाने के लिए 12 दिन का अल्टीमेटम दिया है। दो टूक कहा कि अगर निर्धारित समय में शिलान्यास पट्टिका नहीं लगाई गई तो कांग्रेस प्रदेश स्तरीय आंदोलन के लिए मजबूर होगी। वहीं, उन्होंने मंत्रियों के इशारों पर काम करने वाले अधिकारियों को भी चेताया है। कहा कि अधिकारी नियमों का पालन करें, कहीं ऐसा ना हो कि जब कांग्रेस (Congress) 2022 में सत्ता में आए तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़े।
उक्त नेताओं ने कहा कि बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी है। पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने महंगे दाम पर मास्क (Mask) से लेकर जीवन उपयोगी दवाइयों की खरीद फरोख्त की है। मंडी (Mandi) जिला में स्थानीय फार्मों को टेंडर ना देकर बाहरी फार्मों से महंगे दाम पर ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen Cylinder) खरीदे हैं। इससे सरकार को करीब 97 करोड़ की चपत लगी है। साथ ही पांच व छह रुपये में बिकने वाला मास्क 16 रुपये में खरीदा है। उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) से मामले की पूरी जांच कर सच्चाई को सामने लाने की मांग की है।
कौल सिंह ठाकुर ने जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल टेंडर के नाम पर स्थानीय ठेकेदारों को टेंडरों से वंचित रखा जा रहा है। अपने चहेतों को महंगें दामों पर टेंडर दिलवाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि वह नियमों का पालन करें। कहीं ऐसा ना हो की जब कांग्रेस 2022 में सत्ता में आए तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़े। अधिकारी कानून को दरकिनार करते हुए मंत्रियों के दबाव में काम ना करें।कांगड़ा व मंडी एयरपोर्ट को लेकर पूछे प्रश्न के जवाब में पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के पक्ष में रही है। लेकिन, बीजेपी की सरकार बनते ही यह मामला ठंडे बस्ते में पड़ गया। कांगड़ा एयरपोर्ट (Kangra Airport) पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। मंडी एयरपोर्ट को सीएम जयराम ठाकुर अपना ड्रीम प्रोजेक्ट कहते हैं, लेकिन तीन साल में कोई काम इसको लेकर नहीं हुआ है। कहीं यह प्रोजेक्ट सच में सीएम जयराम ठाकुर का ड्रीम प्रोजेक्ट बनकर ना रह जाए।
पूर्व मंत्री सुधीर का प्रेस वार्ता से किनारा कर रहा कुछ और इशारापूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, जीएस बाली, चौधरी चंद्र कुमार व पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर एकजुटता का परिचय देने की जरूर कोशिश की, लेकिन प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व मंत्री व धर्मशाला के पूर्व विधायक सुधीर शर्मा सहित कांगड़ा (Kangra) के कांग्रेस विधायकों का ना होना कुछ और ही इशारा कर रहा है।
- Advertisement -