-
Advertisement
कौल सिंह का खुलासा: द्रंग से मेरा, मंडी सदर से चंपा का टिकट तय, कुछ लोग कर रहे षड़यंत्र
Last Updated on October 8, 2022 by Neha Raina
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के द्रंग विधानसभा से कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने टिकट पहले ही फाइनल (Ticket Final0 कर लिया था, लेकिन कुछ कांग्रेस और कुछ बीजेपी (BJP) के लोग खामखा ही भ्रांतियां फैलाने में लगे हैं और षड़यंत्र कर रहे हैं जो कि नाकाम होंगे। यह दावा मंडी जिला के वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर ने किया है। शनिवार को लोकनिर्माण विभाग के रेस्ट हाउस पंडोह में आयोजित एक कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने मीडिया से अनौपचारिक वार्ता में कहा कि कुछ लोग षड़यंत्र करने में लगे हैं, लेकिन द्रंग विधानसभा से उनका और मंडी सदर से चंपा ठाकुर का टिकट तय है। उन्होंने बताया कि उनका नाम द्रंग से अकेला ही प्रदेश कमेटी, प्रदेश स्क्रिनिंग कमेटी और सेंट्रल चुनाव कमेटी के समक्ष गया, जिसके बाद अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने उन्हें टिकट के लिए आश्वास्त किया है। कौल ने उनका टिकट कटने की सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए बताया कि वे निश्चित तौर पर चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस की सरकार बनेगी।
यह भी पढ़ें:स्व. वीरभद्र सिंह की बात हुई सच, आया राम-गया राम है पंडित सुखराम का परिवार: कौल सिंह
वहीं इस मौके पर एक सवाल के जवाब में कौल सिंह ठाकुर (Kaul Singh Thakur) ने द्रंग विधायक जवाहर ठाकुर के द्वारा बीते 40 वर्षों के विकास की तुलना में मौजूदा 5 वर्षों के कार्यकाल को अधिक बताने वाले बयान को हास्यास्पद बताया। उन्होंने कहा कि यह एक मजाक है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि द्रंग में विधायक और सीएम किसी एक ऐसे कार्य को बताएं जिसका उन्होंने शिलान्यास और उद्घाटन किया। कौल ने कहा कि मौजूदा सरकार ने पूर्व की कांग्रेस के द्वारा किए विकास कार्यों के ही उद्घाटन किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि द्रंग में केवल श्रेय लेने के लिए आधे अधूरे कार्यों के ही उद्घाटन किए जा रहे हैं। वहीं इससे पूर्व कौल सिंह ठाकुर ने उनके साथ 1977 से जुड़े कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में बदार उत्तरशाल कांग्रेस जोन के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बामन ठाकुर, दलीप ठाकुर, कर्मचंद भाटिया, भागिरथ सकलानी, मेघ सिंह सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, पंचायतों के प्रधान आदि भी मौजूद रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group