-
Advertisement
Khan Sir | Coaching Institute | Attacked |
पटना में मंगलवार रात खान सर की कोचिंग ग्लोबल स्टडी पर हमला हुआ। हमले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग गार्ड को पीटते दिख रहे हैं। इस दौरान ईंट.पत्थर भी चलाए गए। पोस्टर भी फाड़ दिए। हमले के बाद खान सर का कोचिंग सेंटर आज यानी बुधवार को बंद किया गया है। खान सर ने कहा, आज पढ़ाई नहीं हो पाएगी। खान सर का कहना है कि हमले में सिक्योरिटी गार्ड का सिर फोड़ दिया गया।। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खान सर ने पहले 8 से 10 राउंड गोली चलने का दावा किया था। हालांकि, बाद में वे अपने बयान से पलट गए। साथ ही पटना पुलिस ने भी फायरिंग से इनकार किया है

