-
Advertisement
Khelo India Games | Medals | Himachali Athletes |
हिमाचल प्रदेश के स्वारघाट की ग्राम पंचायत धरोट के लखणो के तीन खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ में आयोजित ट्राइबल खेलो इंडिया में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र और गांव का नाम रोशन किया। अंकुश कुमार और अब्दुल खान ने कांस्य पदक जबकि मोहित कुमार ने रजत पदक जीता। तीनों खिलाड़ी गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लखणो के विद्यार्थी हैं। ये तीनों ही लखणो अखाड़े में अभ्यास करते हैं। इस अवसर पर पूरे गांव में खुशी का माहौल रहा और खिलाड़ियों का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय विधायक रणधीर शर्मा ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

