-
Advertisement
Kinnaur | Panchayat Election | Unanimously |
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की शिगारचा ग्राम पंचायत ने लोकतंत्र और आपसी भाईचारे की एक नई इबारत लिखी है। पंचायत में आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से आगामी पंचायत चुनावों के लिए सभी प्रतिनिधियों का चयन कर लिया। इसके साथ ही शिगारचा, जिला किन्नौर की पहली ऐसी पंचायत बन गई है जहाँ सभी पदों पर चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए हैं। बैठक में ग्रामीणों ने एक मत होकर चंद्र कला को ग्राम पंचायत का प्रधान चुना। प्रधान के साथ ही उप-प्रधान पद के लिए भी निर्विरोध चयन किया गया। इसके अलावा, पाँचों वार्डों से सदस्यों का चयन भी बिना किसी विरोध के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जिसमें मंगला देवी,वरुण,अजय कुमार ,सीमा देवी व रात्र कुमारी का चयन हुआ है। गांव की एकता बनाए रखने के लिए सभी उपस्थित लोगों ने सहमति जताई कि अगले पंचायत चुनाव में प्रधान पद कांग्रेस पार्टी को और उप.प्रधान पद बीजेपी को दिया जाएगा। ग्रामीणों ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि भविष्य में भी पंचायत चुनाव इसी प्रकार आपसी सहमति से ही कराए जाएंगे।
