-
Advertisement
आज जंतर-मंतर पर किसानों की महापंचायत, जानिए क्या हैं इनकी मांगे
Last Updated on August 22, 2022 by sintu kumar
आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को जंतर-मंतर पर किसानों की महापंचायत (Mahapanchayat) होगी। इस महापंचायत में बड़ी संख्या में किसानों के आने की संभावना है। पुलिस ने बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। उन्होंने किसानों को प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी है।
ये भी पढ़ें-जानिए कृषि कानूनों की वापसी पर राकेश टिकैत ने क्या कहा, पंजाब में क्या है इसके मायने?
बता दें कि किसानों ने बीते शनिवार से ही दिल्ली पहुंचना शुरू कर दिया है। हालांकि, किसान दिल्ली में प्रवेश ना कर सकें इसके लिए अर्धसैनिक बलों के साथ स्थानीय पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। आज अब सुबह 10 बजे से ही जंतर मंतर पर किसानों का धरना शुरू होगा। इसका असर दिल्ली के ट्रैफिक पर भी पड़ सकता है। इसी के चलते ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है।
क्यों कर रहे महापंचायत
गौरतलब है कि नए कृषि कानून (Farmer’s Law) को लेकर आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार (Modi Government) से पांच बिंदुओं पर सहमति बनी थी, जिसमें से सरकार ने एक भी बिंदु को पूरा नहीं किया है। इसी के चलते किसान सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं।
ये हैं किसानों की मांगे
महापंचायत करने वाले किसानों की कई मांगे हैं।
- लखीमपुर खीरी नरसंहार के पीड़ित किसान परिवारों को इंसाफ जेलों में बंद किसानों को रिहाई और नरसंहार के मुख्य दोषी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तारी की जाए।
- स्वामीनाथन आयोग के C2+50% फॉर्मूले के अनुसार, एमएसपी गारंटी का कानून और सभी किसानों को कर्जमुक्त किया जाए।
- बिजली बिल 2022 रद्द किया जाए।
- गन्ने के समर्थन मूल्य बढ़ाया जाए।
- किसान आंदोलन के दौरान दर्ज सभी केस वापस लिए जाएं।
- सरकार द्वारा अग्निपथ योजना वापस ली जाए।
ये भी पढ़ें-किसानों की आमदनी में होगा इजाफा, गोबर खरीदेगी ये कंपनी
बता दें कि रविवार को दिल्ली पुलिस ने किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए जा रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) को हिरासत में लिया था। हालांकि, दो घंटे के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। वहीं, आज टिकरी बॉर्डर, सिंघु बॉर्डर, गाजीपुर और चिल्ला बॉर्डर से ज्यादा संख्या में किसानों के पहुंचने की आशंका है। ऐसे में इन जगहों पर चौकसी ज्यादा बढ़ा दी गई है। रविवार शाम से ही इन जगहों पर जांच शुरू कर दी गई है।