-
Advertisement
यहां मेहमानों के साथ शारीरिक संबंध बनाती हैं महिलाएं, पति नहीं करते मना
Last Updated on September 18, 2022 by sintu kumar
दुनियाभर में कई तरह की जनजातियां हैं और इन जनजातियों के रीति-रिवाज भी काफी अनोखे हैं। ऐसी ही एक जनजाति अफ्रीकी देश नामीबिया (Namibia) में हैं। इस जनजाति की महिलाओं को अपने पति के अलावा दूसरे पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाने की अनुमति होती है।
यह भी पढ़ें:यहां बेटी के सिर पर थूक कर आशीर्वाद देता है पिता, निभा रहे बरसों पुरानी परंपरा
बता दें कि हिंबा जनजाति अफ्रीकी देश नामीबिया के कुनैन प्रांत में निवास करती है। इस इलाके को दुनिया के सबसे सूखे इलाकों में शुमार किया जाता है। इस जनजाति के लोग पानी का भी बहुत कम इस्तेमाल करते हैं। हिंबा जनजाति की महिलाएं तो अपने जीवन में बस एक ही बार नहाती हैं। हालांकि, यहां की महिलाओं को अफ्रीका की सबसे सुंदर महिलाएं माना जाता है।
मेहमानों के साथ सोती हैं महिलाएं
हिंबा जनजाति की एक परंपरा काफी हैरान कर देने वाली है। दरअसल, यहां के लोग मेहमानों की आवभगत के लिए जाने जाते हैं। ये लोग अपने घर आने वाले मेहमानों को अपनी बीवी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की छूट देते हैं। इस दौरान महिला का पति घर के बाहर सोता है या दूसरे कमरे में सोता है।