-
Advertisement

इस पेड़ से अपने आप निकलता है पानी, वैज्ञानिकों के लिए बना रहस्य
दुनिया में कई सारी रहस्यमयी चीजें हैं, जिनका जवाब खोजना वैज्ञानिकों के लिए भी नामुमकिन हो जाता है। आपने नदियों-नालों व पहाड़ों से पानी बहने के बारे में तो कई बार सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी पेड़ से पानी निकलने के बारे में सुना है। आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताएंगे, जिसमें से हर वक्त पानी निकलता रहता है।
यह भी पढ़ें- सेहत पर बुरा असर डालती हैं सॉफ्ट ड्रिंक्स, हो सकती है ये बड़ी बीमारी
ये रहस्यमयी पेड़ हरियाणा (Haryana) के जिला नूंह से करीब तीन किलोमीटर दूर प्राचीन अरावली पर्वतमाला (Aravali Mountain) में स्थित एक मंदिर में लगा हुआ है। आज तक कोई भी इस बात का पता नहीं लगा पाया है कि इस पेड़ में पानी कहां से आता है। ये चमत्कारी पेड़ एक कदंब का पेड़ है।
लोगों का मानना है कि इस पेड़ का पानी पीते ही चर्म रोगों समेत अन्य कई बीमारियां ठीक हो जाती हैं। हालांकि, पेड़ से पानी निकलने का रहस्य आज तक कोई जान नहीं पाया है। वैज्ञानिकों के लिए भी ये पेड़ एक रहस्य बना हुआ है।
मान्यता ये भी है कि इस पेड़ में किसी दिव्य शक्ति का वास है। लोग पेड़ के पास स्थित मंदिर को नल्हड़ेश्वर के नाम से जानते हैं। बहुत सारे लोग इस रहस्यमयी पेड़ के दर्शन करने के लिए आते हैं और पेड़ से पानी भरकर साथ ले जाते हैं।