-
Advertisement
कृपाल परमार बोले-मैं फतेहपुर का बेटा नहीं सेवक हूं
फतेहपुर। विधानसभा चुनाव आने वाले हैं और लड़ने वाले चाहवानों ने डेरा डालना शुरू कर दिया है। वे अब डोर टू डोर (door to door) संपर्क साध रहे हैं। वहीं विधानसभा फतेहपुर में बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद कृपाल परमार (Former Rajya Sabha MP Kripal Parmar) भी तैयारियों में जुट गए हैं। पिछले दिन परमार ने उम्मीद से ज्यादा युवा शक्ति के साथ तलवाड़ा में बाइक रैली निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे। वहीं आज उन्होंने फतेहपुर का गढ़ माने जाने वाले रैहन कस्बा में रैली निकाल कर व छत्र में भी समर्थन मांगा।
यह भी पढ़ें:कृपाल परमार ने किया बड़ा खुलासा: कहा- मैं विधानसभा चुनाव जरूर लड़ूंगा, आगे पार्टी करे तय
परमार लगातार जनता के बीच जा रहे हैं। उन्होंने इस दौरान कहा कि पिछले चार सालों में जो भी फतेहपुर (Fatehpur) में विकास हुआ है, वह बीजेपी की देन है। सीएम जयराम ठाकुर पूरी शिद्दत के साथ लोगों की मांगों को पूरा करने में लगे रहे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मुझे फतेहपुर का बेटा कहकर बुलाते हैं। मगर मैं फतेहपुर का बेटा नहीं बल्कि फतेहपुर का सेवक हूं। आज राजा का तालाब व रे (Raja ka Talab and Ray) की सब तहसील एक प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह सब सीएम जयराम ठाकुर की ही देन है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


