-
Advertisement
राठौर ने BJP को बताया किसान-बागवान विरोधी, कहा- बहकावे में नहीं आएगी जनता
शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव को सिर्फ 6 दिन रह गए हैं। ऐसे में उम्मीदवार दिन-रात प्रचार में जुटे हुए हैं। जिला शिमला के ठियोग से कांग्रेस उम्मीदवार और हिमाचल के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर शनिवार देर रात तक मत्याना क्षेत्र में जनसभाएं करते नजर आए। उन्होंने लोगों से वोट की अपील की साथ ही बीजेपी (BJP) पर निशाना साधते हुए बीजेपी को बागवान विरोधी सरकार करार दिया।
यह भी पढ़ें:देहरा में डॉ राजेश के समर्थन में राजेंद्र राणा ने की जनसभा, बीजेपी पर कसे तंज
कुलदीप राठौर ने कहा कि उनका क्षेत्र से बहुल क्षेत्र है, लेकिन 5 साल में सरकार ने इस क्षेत्र के साथ भेदभाव किया है। यहां पर सड़कों की सुध नहीं ली गई और सड़कों की हालत खस्ता है। इतना ही नहीं कार्टन पर जीएसटी (GST) लगा दिया गया और कीटनाशक दवाइयों पर सब्सिडी भी खत्म कर दी गई। उन्होंने कहा कि बीजेपी की किसान-बागवान विरोधी नीतियों का अब जनता 12 नवंबर को जवाब देगी। इस क्षेत्र से इस बार कांग्रेस (Congress) जीत का परचम लहराएगी
बहकावे में नहीं आएगी जनता
राठौर ने कहा कि प्रदेश की जनता पूरा मन बना चुकी है और जनता इस सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में बीजेपी कोई काम नहीं कर पाई। जिसके चलते अब पीएम, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के सीएम को यहां लाना पड़ रहा है। जबकि, अब इससे कुछ नहीं होने वाला है। प्रदेश की जनता काफी समझदार है और किसी के बहकावे में नहीं आने वाली है।
