-
Advertisement
हिमाचल कांग्रेस महंगाई व बेरोजगारी को लेकर 14 से करेगी पदयात्रा, लोगों से करेगी सीधा संवाद
शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर (Congress President Kuldeep Singh Rathore) ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress) देश की ज्वलंत समस्याओं महंगाई व बेरोजगारी को लेकर प्रदेशभर में जन जागरण अभियान चलाएगी। इसके तहत सभी जिलों में पदयात्रा कर लोगों से सीधे संवाद कर उन्हें जागृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें अपने-अपने जिलों के सभी कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक पार्टी पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यकर्ता समिलित होंगे। कुलदीप राठौर ने कहा कि पहले चरण में प्रदेश के 5 विधानसभा क्षेत्रों में 14 नवंबर से 18 नवंबर तक जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। जिसका नेतृत्व वह खुद करेंगे। इस दौरान प्रभात फेरियों सहित नुक्कड़ सभाओ का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: डाॅ राजेश बोले, कंगना का बयान शर्मनाक, वापस लिया जाना चाहिए सम्मान
राठौर 14 नवंबर को पांवटा साहिब, 15 को कसौली, 16 को कुटलेहर, 17 को शाहपुर व 18 को झंडूता में जन जागरण पद यात्रा का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान इन स्थानों में सुबह प्रभातफेरी के साथ पदयात्रा का आयोजन होगा। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सहित ब्लॉक अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर 14 नवंबर को किन्नौर, 15 को लाहुल स्पीति, 16 को शिमला, 17 को चंबा, 21 को सिरमौर, 22 को ऊना, 23 को बिलासपुर, 24 को कांगड़ा, 25 को सोलन, 26 को कुल्लू, 27 को मंडी व 28 नवंबर को हमीरपुर में यह जग जागरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान पदयात्रा में पूर्व सासंद, विधायक पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सभी अग्रणी सगंठनों के सदस्य उपस्थित रहेंगे।
कांग्रेस 19 से चलाएगी सदस्यता अभियान
राठौर ने कहा कि 19 नवंबर से प्रदेशभर में कांग्रेस अपना सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला सहित प्रभारी सचिव गुरकीरत सिंह व संजय दत्त भी इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर शामिल होंगे। इस दौरन मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीती कांग्रेस की सासंद प्रतिभा सिंह, विधायक संजय अवस्थी, रोहित ठाकुर व भवानी सिंह को उनकी जीत पर सम्मानित भी किया जाएगा।
कंगना के बयान पर भी की टिप्पणी
अभिनेत्री कंगना रनौत के विवादित बयान पर राठौर ने कहा कि उनका यह बयान गम्भीरता से लेना होगा। उन्होंने कहा कि कंगना को पद्मश्री मिलने के बाद इस प्रकार का बयान सोची समझी साजिश के तहत देश के स्वतंत्रता सेनानियों और देश को अपनी जान कुर्बान करने वाले उन महान नेताओं का देश की दी गई उनकी कुर्बानियों का अपमान है।
उपचुनाव की हार ने सीएम को दिखाए सड़कों के गड्ढे
राठौर ने कहा कि कांग्रेस उपचुनाव में जीत से उत्साहित तो है पर अतिउत्साहीत नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे तालमेल व मजबूती के साथ अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में उतरेगी। इसके लिए वह अभी से अपनी कमर कसने लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में बीजेपी के जनमत को प्रभावित करने के लिये उसके किसी भी हथकंडो पर अपनी पूरी नजर रखेगी। राठौर ने कहा प्रदेश में हुए उप चुनाव परिणामों का असर दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम के दो दिन बाद ही पेट्रोल व डीज़ल के मूल्यों में कटौती हो गई। उन्होंने कहा कि हालांकि चुनाव के दौरान इनके मूल्यों में लगातार बढ़ोतरी होती रही। उन्होंने कहा कि सीएम को इन चुनाव परिणामों के बाद महंगाई भी नज़र आ रही है और सड़कों पर गड्ढे भी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

