-
Advertisement
हिमाचल कांग्रेस ने किया कार्यकारिणी में विस्तार, किसे मिली जगह यहां देखें लिस्ट
Last Updated on November 1, 2021 by Deepak
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। कार्यकारिणी में दो महासचिव, आठ सचिव, एक मीडिया पैनलिस्ट और एक को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की ओर से इस संबंध में अधिसूचना भी जारीकी गई है। कार्यकारिणी शशि शर्मा और भुवनेश्वर गौड़ को महासचिव, दयाल प्यारी, देवेंद्र भुट्टो, राजेंद्र शर्मा, धर्मपाल चौहान, राजेश कुमार, राकेश नेगी, भूपेंद्र डोगरा और बोधराज भारद्वाज को सचिव बनाया गया है।
अजय सिंह को मीडिया पैनलिस्ट की जिम्मेदारी दी गई है और ज्ञान चंद बढालिया को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। उपचुनाव से पहले ही कांग्रेस पार्टी मीडिया विभाग, मीडिया पैनलिस्ट की नियुक्तियां की गई थी।