-
Advertisement
माजरा में हॉकी के लिए एस्ट्रोटर्फ के निर्माण के निर्णय को कुंजना ने सराहा
Last Updated on August 8, 2021 by Sintu Kumar
नाहन। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के माजरा में हॉकी के लिए 7.50 करोड़ से एस्ट्रोटर्फ (Astro turf) के निर्माण किए जाने के निर्णय का कांग्रेस नेत्री कुंजना सिह (Congress leader Kunjana Singh) ने स्वागत किया है। कुंजना सिह ने कहा कि माजरा हॉकी प्रोत्साहन और विकास को हमेशा संघर्षशील रही हैं। करीब दो दशक पूर्व तत्कालीन प्रदेश सरकार द्वारा हाकी खेल को माजरा से बाहरी राज्य मे स्थानांतरित किए जाने की प्रबल आशंकाओं पर उन्होंने जमकर विरोध किया था। परिणामस्वरुप माजरा हॉकी (Majra Hockey)का अस्तिस्व बरकरार रहा और आज माजरा का नाम अंतरराष्ट्रीय ख्याति बटोर रहा है।
यह भी पढ़ें: भारतीय हॉकी टीमों ने हासिल की अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग
कांग्रेस नेत्री कुंजना सिह ने समस्त विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रदेश सरकार के उस निर्णय का स्वागत किया, जिसमें टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम के सदस्य डलहौजी निवासी वरुण कुमार को एक करोड़ प्रोत्साहन राशि और डीएसपी पद का ऑफर दिया गया है। कुंजना सिह ने कहा कि खेल और खिलाड़ी हमारे देश की अमूल्य पहचान है इसलिए इस विषय पर राजनीति ना करते हुए समस्त राजनीतिक दलों को एकजुटता से खेल और खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए हौंसला अफजाई की जानी चाहिए, ताकि हमारा देश विश्वभर में अपनी पुरानी साख को दोबारा कायम करने मे सफलता हासिल कर सके।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…