-
Advertisement
खाते में आएंगे 2000 रुपए, अब इस दिन तक करवा सकते हैं KYC
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले लोगों के लिए काम की खबर है। दरअसल, केंद्र सरकार के कृषि व किसान कल्याण विभाग ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का लाभ लेने के लिए केवाईसी कराने की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है।
ये भी पढ़ें-किसानों की आमदनी में होगा इजाफा, गोबर खरीदेगी ये कंपनी
गौरतलब है कि बहुत सारे किसानों ने अभी भी केवाईसी (KYC) नहीं करवाई है। ऐसे में ऐसे किसान केवाईसी नहीं करवाने वाले लोगों को केंद्र सरकार की ओर से आने वाली दो हजार रुपए की किश्त का फायदा नहीं मिलेगा। पीएम किसान सम्मान निधि पोर्टल के मुताबिक, अब किसान 31 अगस्त तक केवाईसी करवा सकते हैं।
बता दें कि किसान घर बैठे भी केवाईसी करवा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले उन्हें https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद इस वेबसाइट पर फार्मर कार्नर में ई-केवाईसी पर क्लिक करके योजना का लाभ लेने वाले किसान का आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे सबमिट करने के बाद ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
