-
Advertisement
क्वार्टर की बालकनी में कपड़े सुखाते करंट की चपेट में आई IRB बनगढ़ की लेडी कॉस्टेबल
ऊना। कस्बा मैहतपुर के पास स्थित प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी बनगढ़ में कार्यरत लेडी कॉस्टेबल (Lady Constable) करंट की चपेट में आ गई। पीड़िता की पहचान कल्याणी के रूप में की गई है। दुर्घटना के बाद उसे फौरन उसे रीजनल अस्पताल ऊना लाया गया जहां उसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक आईआरबी वनगढ़ में तैनात महिला कांस्टेबल कल्याणी टाइप-2 पारिवारिक क्वार्टर में रहती है जो शुक्रवार सुबह अपने क्वार्टर में कपड़े सुखाने के लिए बालकनी (balcony) में डाल रही थी। इसी दौरान वह बालकनी के पास से गुजर रही बिजली के तार के संपर्क में आ गई और उसे करंट लग गया। घटना के फौरन बाद कल्याणी ने अपने आसपास रह रहे पुलिस कर्मचारियों और अफसरों को सूचित किया। उसे तुरंत उपचार के लिए रीजनल अस्पताल ऊना लाया गया जहां उसे उपचार के बाद वापस वाहिनी बनगढ़ में भेज दिया गया है। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि कल्याणी अब ठीक है, जिसे वापिस क्वार्टर भेज दिया गया है।
मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में दो गिरफ्तार
उपमंडल अंब के धंदड़ी और हरोली के पंडोगा में दो लोगों को मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में पुलिस ने अरेस्ट किया है। आरोपियों में एक ने शराब भी पी रखी थी। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक अंब के तहत धंदड़ी निवासी 44 वर्षीय जसविंद्र कुमार पुत्र गुज्जर मल शराब पीकर अपने ही घर में मारपीट व गाली गलौच कर रहा है। जिसे पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच काबू किया। दूसरी ओर हरोली के तहत पंडोगा निवासी 44 वर्षीय कपिल पुत्र प्रीतम चंद वीरवार रात परिवार व पड़ोसियों के साथ गाली गलौच व मारपीट कर रहा था। जिसे सभी ने मिलकर समझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन युवक के काबू न आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

