-
Advertisement
गाड़ी पर गिरी चट्टान, चालक समेत सवार ने भागकर बचाई जान
शिलाई। निर्माणाधीन पांवटा साहिब-शिलाई एनएच 707 पर गंगटोली के समीप पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार लोग समय रहते गाड़ी छोड़कर भाग निकले, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। शिलाई से पांवटा की ओर जा रही एक वैन (एचआर71जी-8804) गंगटोली के पास पहुंची ही थी कि एनएच की कटिंग का मलबा गिरने लगा। इसे देखते हुए चालक व एक अन्य सवार गाड़ी छोड़कर वहां से भाग निकले। इसी बीच पहाड़ी से मलबे के साथ आई चट्टान से वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
एनएच 707 में इस क्षेत्र में निर्माण कंपनी नियमों को ताक पर रखकर कार्य कर रही है। कंपनी व उसके ठेकेदार लोगों की भूमि में बिना पूछे मलबा गिराते हैं। शिलाई पुलिस थाना के प्रभारी प्रीतम सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
यह भी पढ़े:बिहार के ट्रैकर की खाई में गिरने से मौत

